-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- When Is The Last Shivratri Of The Year 2025
साल 2025 की ‘अंतिम शिवरात्रि’ की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त नोट कीजिए
- Written By: सीमा कुमारी
Lord Shiva: मासिक शिवरात्रि व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर रखा जाता है इस बार पौष माह की मासिक शिवरात्रि व्रत का 18 दिसंबर को है। इस बार शिवरात्रि पर बेहद शुभ योग बन रहे है।

ये है मासिक शिवरात्रि का शुभ तिथि (सौ.सोशल मीडिया)
Masik Shivratri 2025 Kab Hai: इस साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि यानी पौष माह की मासिक शिवरात्रि 18 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी। मासिक शिवरात्रि व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर रखा जाता है।
इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-आराधना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस बार शिवरात्रि पर बेहद शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया।
ये है मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त:
आपको बता दें, पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 दिसंबर को सुबह 2:32 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 19 दिसंबर को सुबह 4 :49 पर इसका समापन होगा। शिव पूजा के लिए इस दिन रात 11:51 से देर रात 12: 45 तक शुभ मुहूर्त बन रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ
अगहन शिवरात्रि पर बन रहे है शुभ योग
ज्योतिषियों की मानें तो पौष माह पर शिवरात्रि पर आयुष्मान और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त और स्वाति नक्षत्र का योग बनेगा। इस दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक को अक्षय फल मिलता है।
मासिक शिवरात्रि व्रत का अध्यात्मिक महत्व
मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया जाता है। जो भक्त यह व्रत पूरे विधि-विधान से करता है, उसे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इसके अलावा, इस व्रत को करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष का मार्ग खुलता है। माना जाता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।
असंभव को संभव करने वाला व्रत
मान्यताओं के अनुसार मासिक शिवरात्रि के व्रत को करने से भगवान शिव की कृपा से किसी भी प्रकार के कठिन और असम्भव कार्य पूर्ण किए जा सकते है।
यह भी पढ़ें-अकाल मृत्यु से बचाने वाले ‘नौमुखी रुद्राक्ष’ को लेकर शिवपुराण में क्या कहा गया है जानिए
कैसे करें मासिक शिवरात्रि व्रत
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, साफ कपड़े पहनें और व्रत का संकल्प लें।
- घर या मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करें और बेलपत्र, फूल, धतूरा आदि चढ़ाएं।
- शाम को फिर से पूजा करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ या अन्य शिव मंत्रों का जाप करें पूजा में खीर, फल और मिठाई का भोग
- लगाएं और रात्रि को जागरण करें।
When is the last shivratri of the year 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी फरार घोषित, गैरहाजिर रहने के चलते कोर्ट ने जारी किया स्थायी वारंट
Jul 10, 2026 | 01:45 PMमुंबई में नकली दूध रैकेट का भंडाफोड़: अमूल-गोकुल के पैकेटों में पानी मिलाकर बेचता था आरोपी गिरफ्तार
Jul 10, 2026 | 01:44 PMबंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा! 15 मछुआरों के साथ ट्रॉलर लापता, हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन जारी
Jul 10, 2026 | 01:41 PMमुझे चुप कराना है तो मारना होगा… BJP पर बरसीं ममता बनर्जी, बागी नेताओं को भी दिया कड़ा संदेश
Jul 10, 2026 | 01:40 PMमहाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में 150 करोड़ से बनेगी इलेक्ट्रिक बोट फैक्ट्री, बदल जाएगी मुंबई वॉटर मेट्रो की सूरत
Jul 10, 2026 | 01:40 PMखेल परियोजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; नागपुर खेल समिति की सभापति ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश
Jul 10, 2026 | 01:35 PMRaghav Juyal Birthday Party: शहनाज गिल का हाथ थामे दिखे राघव, वायरल वीडियो ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चाएं
Jul 10, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM














