महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये सामग्री, खुलेंगे किस्मत के द्वार

Lord Shiva: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर इन खास चीजों को चढ़ाने से भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके भाग्य के दरवाज़े खुलें और जीवन में सुख-समृद्धि आए, तो ये सामग्री जरूर जानें।
Mahashivratri Shivling par kya chadhaye
भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mahashivratri Shivling par kya chadhaye: 15 फरवरी 2026, रविवार को पूरे देशभर में महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा। यह महापर्व हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक होता है। यह शुभ एवं पावन दिन शिव भक्तों के लिए एक अलग ही महत्व रखता है। पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

धर्म शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि महादेव और माता शक्ति के मिलन का प्रतीक भी है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व बेहद शुभ योगों में आ रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करने से न केवल पापों का नाश होता है, बल्कि व्यक्ति की रुकी हुई तरक्की के रास्ते भी खुल जाते हैं।

अगर आप भी धन, सुख और शांति की कामना करते हैं, तो इस महाशिवरात्रि पर अपनी मनोकामना के अनुसार, शिवलिंग पर ये विशेष सामग्री जरूर चढ़ाएं, जो इस प्रकार हैं -

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर कौन-कौन सी चीजें चढ़ाना शुभ

  • गन्ने का रस

शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाना बहुत ही शुभ एवं पुनियादाई माना जाता है। कहते है अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं। शिव पुराण के अनुसार, गन्ने का रस चढ़ाने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और सुख-समृद्धि आती हैं।

  • शमी पत्र और बिल्व पत्र

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर शमी पत्र और बिल्व पत्र चढ़ाना भी शुभ होता हैं। क्योंकि महादेव को बिल्व पत्र बहुत प्रिय है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि शमी पत्र चढ़ाने से भी शिव जी की विशेष कृपा मिलती है। साथ ही इससे शनि दोष दूर होता है और सोई हुई किस्मत जाग उठती है। वहीं, बिल्व पत्र हमेशा उल्टा करके चढ़ाएं और उस पर चंदन से 'ॐ' लिखें।

  • केसर और इत्र

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर केसर और इत्र भी चढ़ा सकते है। ऐसा कहा जाता है कि, अगर विवाह में देरी हो रही है या वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ रही हैं, तो जल में केसर मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। साथ ही इत्र चढ़ाएं। इससे रिश्तों में मधुरता आती और घर में खुशहाली आती है।

  • कच्चा दूध और शहद

तनाव और बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए इस दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। दूध चढ़ाने से चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक शांति मिलती है। वहीं, इस दिन शहद चढ़ाने से पुरानी बीमारियां दूर होती हैं और वाणी में मधुरता आती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com