शुक्रवार के दिन करें माता वैभव लक्ष्मी पूजा, इन उपायों से माता लक्ष्मी की मिलेगी विशेष कृपा

Goddess Lakshm : शुक्रवार को माता वैभव लक्ष्मी की पूजा करने से धन, सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन किए गए विशेष उपायों से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Vaibhav Lakshmi Puja
माता वैभव लक्ष्मी (सौ. AI)
Published on
Updated on

Vaibhav Lakshmi Puja:सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन वैभव की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। हिन्दू धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, शुक्रवार के दिन विधि-विधान से वैभव लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन, सुख और समृद्धि का वास होता है।

इसके अलावा, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है और धन से जुड़ी परेशानियां भी दूर होने लगती है। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी की पूजा के साथ किए जाने वाले कुछ आसान उपाय

शुक्रवार को क्या उपाय करें?

मुख्य द्वार में घी का दीपक जलाएं

ज्योतिष एवं वास्तु-शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार की शाम को घर के मंदिर या मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना बहुत लाभकारी माना जाता है। दीपक जलाते समय मां लक्ष्मी से घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि की प्रार्थना करें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

खीर या मिठाई का भोग लगाएं

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खीर, सफेद मिठाई या दूध से बनी चीजों का भोग लगाना शुभ बताया गया है। माता को भोग लगाने के बाद इसे परिवार के सभी सदस्यों में प्रसाद के रूप में बांटकर खाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

कन्याओं को दें उपहार या भोजन

शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को भोजन कराना या उन्हें मिठाई और उपहार देना भी बेहद पुण्यदायक माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार कन्याओं में देवी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में छोटी कन्याओं को उपहार देने और भोजन कराने से माता प्रसन्न होती है और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती है।

घर में रखें साफ-सफाई

मां लक्ष्मी को स्वच्छता अत्यंत प्रिय है। इसलिए शुक्रवार के दिन घर की विशेष रूप से साफ-सफाई करें और पूजा स्थल को साफ रखें। मान्यता है कि जिस घर में स्वच्छता और सकारात्मक वातावरण होता है, वहां मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है। यदि आप शुक्रवार के दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ वैभव लक्ष्मी की पूजा करते हैं और इन उपायों को अपनाते हैं, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के द्वार खुल सकते है। नियमित रूप से इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की भी मान्यता है।

मां लक्ष्मी को अर्पित करें कमल का फूल

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कमल का फूल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। कमल का फूल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। पूजा के दौरान लक्ष्मी मंत्रों का जाप करते हुए कमल का फूल चढ़ाने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति के योग बनते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com