-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Know On Which Date The Halashasthi Vrat Will Be Celebrate
‘हलषष्ठी व्रत’ से संतान को मिलेगा निरोग और दीर्घायु का वरदान, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
- Written By: दीपिका पाल
सनातन धर्म में ‘हल षष्ठी’ (Hal Shashthi 2024) व्रत का बड़ा महत्व है यह व्रत खासतौर पर संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए रखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, हल षष्ठी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम की पूजा अर्चना की जाती है।

हल षष्ठी 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन ‘बलराम जयंती’ (Balaram Jayanti 2024) मनाई जाती है, जो कि इस साल 24 अगस्त 2024 दिन शनिवार को है।
सनातन धर्म में ‘हल षष्ठी’ (Hal Shashthi 2024) व्रत का बड़ा महत्व है यह व्रत खासतौर पर संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए रखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, हल षष्ठी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम की पूजा अर्चना की जाती है। इसलिए इसे ‘बलराम जयंती’ के नाम से भी जानते हैं। इस दिन को गुजरात में राधव छठ के नाम से जानते हैं। आइए जानें हल षष्ठी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व-
‘हल षष्ठी’ का शुभ मुहूर्त
हल षष्ठी, हर छठ, बलराम जयंती 2024
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: सांसद भारत सिंह कुशवाह का तूफानी जनसंपर्क; बानौली और केवलारी में की नुक्कड़ सभाएं
Cockroach Control Tips: क्या आप भी कॉकरोच के आतंक से परेशान हैं? अपनाएं ये घरेलू उपाय, कोसों दूर भागेंगे
Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy Z Fold8 Ultra, Fold8 और Flip8, 200MP कैमरा, Galaxy AI और दमदार ऑफर्स
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में ली गईं आयशा खान, बोलीं- मैं सिर्फ सड़क पर खड़ी थी, मेरा कसूर क्या था?
शनिवार, 24 अगस्त 2024
षष्ठी तिथि आरंभ- 24 अगस्त 2024 सुबह 7:51 बजे
षष्ठी तिथि समाप्त – 25 अगस्त 2024 सुबह 5:30 बजे
पूजा विधि
हल षष्ठी की पूजा के लिए आटे से एक चौक बनाया जाता हैं। इसके बाद इसमें झरबेरी, पलाश की टहनी और कांस की डाल बांधकर गाड़ दी जाती हैं। इसके बाद षष्ठी देवी की पूजा की जाती है और उनकी पूजा में चना, गेहूं, जौ, धान, अरहर, मूंग, मक्का और महुआ का इस्तेमाल किया जाता हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की भी पूजा की जाती हैं।
हल षष्ठी के दिन कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इस दिन अन्न और फल नहीं खाया जाता और न ही इस दिन गाय के दूध और दही का सेवन करना चाहिए। इस दिन चाहें तो सिर्फ भैंस का दूध और उससे बने दही का सेवन कर सकते हैं।
‘हल षष्ठी’ का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में ‘हल षष्ठी’ (Hal Shashthi 2023) व्रत का बड़ा महत्व है यह व्रत खासतौर पर संतान की दीर्घायु और खुशहाली के लिए रखा जाता है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में हलषष्ठी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे ललही छठ, हर छठ, हल छठ, पीन्नी छठ या खमर छठ भी कहा जाता है। बलराम जी का मुख्य शस्त्र हल और मूसल है इसलिए उन्हें हलधर भी कहा जाता है। उन्हीं के नाम पर इस पावन पर्व का नाम हल षष्ठी पड़ा है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हल छठ या हल षष्ठी का व्रत संतान की लंबी आयु और सुखमय जीवन के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और हल की पूजा के साथ बलराम की पूजा करती हैं। भगवान बलराम की कृपा से घर में सुख रहता है।
लेखिका- सीमा कुमारी
Know on which date the halashasthi vrat will be celebrate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: सांसद भारत सिंह कुशवाह का तूफानी जनसंपर्क; बानौली और केवलारी में की नुक्कड़ सभाएं
Jul 22, 2026 | 10:17 PMCockroach Control Tips: क्या आप भी कॉकरोच के आतंक से परेशान हैं? अपनाएं ये घरेलू उपाय, कोसों दूर भागेंगे
Jul 22, 2026 | 10:05 PMSamsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy Z Fold8 Ultra, Fold8 और Flip8, 200MP कैमरा, Galaxy AI और दमदार ऑफर्स
Jul 22, 2026 | 10:04 PMस्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में ली गईं आयशा खान, बोलीं- मैं सिर्फ सड़क पर खड़ी थी, मेरा कसूर क्या था?
Jul 22, 2026 | 09:59 PMआप सेलेक्टिव क्यों हैं? राहुल गांधी पर नड्डा का पलटवार, बोले- छात्रों की समस्या पर हम बात करने को तैयार
Jul 22, 2026 | 09:57 PMजबलपुर में स्पा सेंटर और केबिन कैफे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई जगह रेड; नगर निगम ने किए सील
Jul 22, 2026 | 09:55 PM6 साल का इंतजार खत्म! छत्रपति संभाजीनगर में 2,740 करोड़ की जल योजना शुरू, इन 4 इलाकों को पहले मिलेगी राहत
Jul 22, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM










