- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Slams Bjp Over Ladakh Says Voice Met With Death
लद्दाख की आग में राहुल गांधी ने डाला घी…बोले- आवाज के बदले BJP ने दी मौत, नया बयान मचाएगा घमासान!
Rahul Gandhi on Ladakh: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का लद्दाख में हुई हिंसा को लेकर एक नया बयान सामने आया है। इस बयान में नेता प्रतिपक्ष ने कुछ कहा है उससे एक बार फिर घमासान मचना तय माना जा रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह

राहुल गांधी (डिजाइन फोटो)
Ladakh Violence: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का लद्दाख में हुई हिंसा को लेकर एक नया बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और लेह प्रदर्शन में मारे गए 4 लोगों का जिक्र करते हुए कुछ कहा है उससे एक बार फिर घमासान मचना तय माना जा रहा है।
आपको बता दें कि पहले भी लद्दाख हिंसा के लिए राहुल गांधी के एक्स पोस्ट को जिम्मेदार बताया जा चुका है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा था कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान पूरी तरह से गलत था। उन्होंने बच्चों को भड़काया है।
लद्दाख की आग में राहुल का घी!
अब राहुल गांधी ने एक्स पर ही एक नई पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “लद्दाख के अद्भुत लोग, संस्कृति और परंपराएं भाजपा और आरएसएस के हमले का शिकार हैं। लद्दाखियों ने आवाज उठाई। भाजपा ने जवाब में चार युवकों की हत्या कर दी और सोनम वांगचुक को जेल में डाल दिया।”
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
और क्या कुछ बोले राहुल गांधी?
रायबरेली सांसद ने पोस्ट में आगे लिखा, “हत्या बंद करो। हिंसा बंद करो। धमकी बंद करो। लद्दाख को आवाज़ दो। उन्हें आवाज़ दो। उन्हें छठी अनुसूची दो। अब राहुल गांधी के इस बयान को एक बार फिर उकसाने वाला वक्तव्य करार दिया जा रहा है। इसके साथ ही इसे लेकर नया सियासी घमासान छिड़ना भी तय है!
24 सितंबर को लेह में क्या हुआ?
लद्दाख को 6वीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर एक्टिविस्ट और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन ने 24 सितंबर को लेह में हिंसक रूप ले लिया। जिसमें लोगों ने बीजेपी कार्यालय पर पथराव किया साथ ही आरपीएफ के एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत भी हुई थी।
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक का पाकिस्तान कनेक्शन? डीजीपी ने किया बड़ा दावा, जांच की आंच में तपकर बाहर निकलेगा सच
इससे पहले क्या बोले थे राहुल?
दरअसल, राहुल गांधी ने 18 सितंबर को एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “देश का युवा, देश के छात्र, देश की जेनरेशन Z संविधान की रक्षा करेगी, लोकतंत्र की रक्षा करेगी और वोट चोरी रोकेगी। मैं हमेशा उनके साथ खड़ा हूं। जय हिंद।” इस पोस्ट के ज़रिए राहुल गांधी ने जेनरेशन Z यानी युवाओं को देश का भविष्य बताया। उन्होंने इसके साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वोट चोरी का ज़िक्र था।
Rahul gandhi slams bjp over ladakh says voice met with death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMजिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
May 18, 2026 | 10:37 PMBJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
May 18, 2026 | 10:28 PMसंभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












