- Hindi News »
- Religion »
- Keep These Things In Mind In Tulsi Marriage
तुलसी विवाह में इन बातों का रखें ध्यान, विधिवत पूजा से वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली
- Written By: सीमा कुमारी
सुख-सौभाग्य का प्रतीक तुलसी पूजा का पावन पर्व इस बार 13 नवंबर, बुधवार के दिन पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में तुलसी विवाह का बहुत अधिक महत्व होता है। तुलसी विवाह के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

तुलसी विवाह में इन बातों का रखें ध्यान
Tulsi Vivah 2024: सुख-सौभाग्य का प्रतीक तुलसी पूजा का पावन पर्व इस बार 13 नवंबर, बुधवार के दिन पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में तुलसी विवाह का बहुत अधिक महत्व होता है। क्योंकि, इस दिन से सभी मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है।
ऐसे में इस दिन का महत्व सनातन धर्म में बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति विधिपूर्वक तुलसी विवाह का आयोजन करता है, उसके वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते है तुलसी विवाह कैसे मनाया जाता है, तुलसी विवाह के दौरान किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
तुलसी विवाह कैसे मनाया जाता है
सम्बंधित ख़बरें
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
ऐसे करें तैयारी और सजावट
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, तुलसी विवाह से पहले तुलसी के पौधे को एक सुंदर गमले या बर्तन में सजाया जाता है। पौधे को विवाह के लिए तैयार किया जाता है और दुल्हन की तरह सजाया जाता है। रंग-बिरंगी चुनरी, श्रृंगार की सामग्री, फूलों की माला और कागज के आभूषण तुलसी के पौधे पर सजाए जाते हैं। वहीं, भगवान शालिग्राम की मूर्ति को दूल्हे के रूप में सजाया जाता है।
इसे भी पढ़ें : बजरंगबली को चढ़ाएं पान के बीड़े का भोग, मिलेगी नई कामयाबियां, जानिए भोग चढ़ाने की विधि
विवाह की रस्में पूरी होने के बाद तुलसी जी को विभिन्न प्रकार के पकवान, मिठाई और विशेष प्रसाद अर्पित किया जाता है। तुलसी विवाह के प्रसाद में विशेष रूप से शुद्ध और सात्विक खाद्य पदार्थ होते हैं। बाद में यह प्रसाद सभी भक्तों में वितरित किया जाता है।
तुलसी विवाह में इन बातों का रखें ध्यान
सनातन-शास्त्र के अनुसार, शादी में लाल रंग का जोड़ा बहुत शुभ माना जाता है। तुलसी जी के विवाह में भी लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें। लोक मान्यता है कि माता तुलसी सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देंगी और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
तुलसी विवाह में तिल का उपयोग करें। माता तुलसी का पौधा जिस गमले में लगा हो, उसमें शालिग्राम भगवान को रखें और फिर तिल चढ़ाएं।
तुलसी जी और शालिग्राम महाराज पर दूध में भीगी हल्दी को लगाएं। तुलसी विवाह की पूजा में इसे शुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : देव दीपावली के दिन करें ये कार्य, देवता और पितरों की मिलेगी कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
तुलसी विवाह के दौरान तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करनी चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है। तुलसी विवाह में शुद्ध और सात्विक भोग ही अर्पित करें।
Keep these things in mind in tulsi marriage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM










