- Hindi News »
- Religion »
- Do These Things On The Day Of Dev Diwali You Will Get The Blessings Of Gods And Ancestors
देव दीपावली के दिन करें ये कार्य, देवता और पितरों की मिलेगी कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
- Written By: सीमा कुमारी
सनातन धर्म में देव दीपावली पर्व का बड़ा महत्व है। हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर 'देव दिवाली' मनाई जाती है। इस बार देव दीपावली का पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषयों के अनुसार,इस दिन कुछ उपाय करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं, और भक्तों पर ईश्वर की कृपा होती है।

देव दीपावली के दिन करें ये कार्य
Dev Diwali 2024: सनातन धर्म में देव दीपावली पर्व का बड़ा महत्व है। हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर ‘देव दिवाली’ मनाई जाती है। इस बार देव दीपावली का पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा।
यह दीपों का त्योहार है, जो भगवान शिव को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इस उपलक्ष्य पर देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकर देव दिवाली मनाई थी।
भारत में इस त्योहार को मुख्य रूप से काशी के गंगा नदी के तट पर मनाया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। ज्योतिषयों के अनुसार,इस दिन कुछ उपाय करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं, और भक्तों पर ईश्वर की कृपा होती है। आइए जानें इन उपायों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
देव दिवाली के दिन करें ये महाउपाय
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव को समर्पित देव दिवाली के पावन पर्व पर आटे और मिट्टी का एक-एक दीया जला लें। फिर इसमें 7 लौंग रख दें। मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है, और दरिद्रता दूर होती है।
ज्योतिष बताते हैं कि, देव दिवाली के दिन तुलसी की 11 पत्तियों को धागे में पिरोकर माला बनालें और इसे भगवान विष्णु को अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा और जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी।
इसे भी पढ़ें : गणाधिप संकष्टी चतुर्थी को शुभ मुहूर्त में करें पूजा, विघ्नहर्ता श्रीगणेश की मिलेगी विशेष कृपा
मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली के दिन घर की साफ-सफाई करें। इस दौरान मुख्य द्वार की स्वच्छता का खास ध्यान रखना चाहिए। फिर तोरण लगाएं और रंगोली बनाएं। इसके बाद आप घर में गंगाजल का छिड़काव भी करें। शाम को मुख्य द्वार और घर में घी के दीप जलाकर मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे आर्थिक तंगी से राहत मिलती है।
शास्त्रों में देव दिवाली के दिन गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान के बाद दीपदान करने से देवताओं और पितरों की कृपा प्राप्त होती है।
कहते है, कार्तिक पूर्णिमा या देव दिवाली के दिन बहते हुए जल या देव स्थान पर दीपदान करने का महत्व है, इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।
इसे भी पढ़ें : कुछ ऐसी चीजें न उधार में लें और न ही दें, वरना झेलनी पड़ सकती है परेशानियां
देव दिवाली के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा अवश्य पढ़नी चाहिए। इससे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
Do these things on the day of dev diwali you will get the blessings of gods and ancestors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM










