-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Kalashtami Is Falling On This Day In May
मई में ‘इस’ दिन पड़ रही है कालाष्टमी, पूजा का सही मुहूर्त नोट कीजिए, जानिए विधिवत पूजा की महिमा
- Written By: सीमा कुमारी
इस दिन सच्चे मन से आराधना करने से कुंडली में स्थित ग्रहदोष दूर होते हैं। साथ ही, सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर अंशुल त्रिपाठी से ज्येष्ठ महीने की कालाष्टमी तिथि पूजा विधि और मुहूर्त

मई में इस दिन है कालाष्टमी (सौ.सोशल मीडिया)
भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव को समर्पित कालाष्टमी व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखी जाती है। इस बार जेठ महीने की कालाष्टमी का व्रत 20 मई को रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा-अर्चना की जाती है।
मान्यता है इस दिन सच्चे मन से आराधना करने से कुंडली में स्थित ग्रहदोष दूर होते हैं। साथ ही, सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर अंशुल त्रिपाठी से ज्येष्ठ महीने की कालाष्टमी तिथि पूजा विधि और मुहूर्त
मई में इस दिन है कालाष्टमी
सम्बंधित ख़बरें
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 20 मई की रात 1 बजकर 40 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 21 मई को सुबह 12 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदयातिथि की मान्यतानुसार मासिक कालाष्टमी का व्रत 20 मई को रखा जाएगा।
कालाष्टमी पर ऐसे करें काल भैरव की पूजा
कालाष्टमी व्रत के दिन आप ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
फिर नित्य क्रिया के बाद स्नान करें।
इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर लीजिए।
फिर पूजा स्थल की सफाई करके गंगाजल छिड़किए।
अब आप मंदिर में चौकी रखें।
उसके ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं फिर उसपर काल भैरव और शिव जी की मूर्ति स्थापित करिए।
अब आप शिव जी की पूजा शुरु करिए।
काल भैरव को सफेद चंदन का तिलक लगाइए।
फिर आप फल और मिठाई का भोग लगाएं।
इसके बाद हाथ जोड़कर अपनी गलतियों की माफी मांगिए ।
अब आप काल भैरव की आरती करिए और व्रत का संकल्प लीजिए ।
अंत में सूर्य देव को जल अर्पित करिए और पूजा का समापन करिए।
क्या है कालाष्टमी का महत्व
हिन्दू धर्म में कालाष्टमी व्रत का बड़ा महत्व हैं। ऐसी मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन भगवान कालभैरव की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
कालाष्टमी के दिन व्रत और पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और खुशहाली आती है। इतना ही नहीं, कालाष्टमी के दिन पूजा करने से शनि और राहु जैसे ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है।
Kalashtami is falling on this day in may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMSamantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














