-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Type C Port Is An Amazing Tool Youll Be Surprised To Learn About These Smart Features
सिर्फ चार्जिंग नहीं, कमाल का टूल है Type-C पोर्ट! इन स्मार्ट फीचर्स को जानकर रह जाएंगे हैरान
- Written By: सिमरन सिंह
Smartphone Tips: स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, ईयरबड्स और कई अन्य गैजेट्स में Type-C पोर्ट आम हो चुका है। अधिकतर यूजर्स इसे सिर्फ फोन चार्ज करने तक ही सीमित मानते हैं।

Type-C (Source. Freepik)
Type-C Port Use: आज के दौर में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, ईयरबड्स और कई अन्य गैजेट्स में Type-C पोर्ट आम हो चुका है। अधिकतर यूजर्स इसे सिर्फ फोन चार्ज करने तक ही सीमित मानते हैं, लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है। यह छोटा-सा पोर्ट आपके फोन को मल्टीटास्किंग डिवाइस में बदलने की ताकत रखता है। अगर आप भी अब तक Type-C पोर्ट का इस्तेमाल केवल चार्जिंग के लिए कर रहे थे, तो अब इसके छुपे हुए फायदे जान लीजिए।
Type-C पोर्ट से फोन बनेगा पावर बैंक
आजकल कई नए स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ आते हैं। इसका मतलब यह है कि आपका फोन सिर्फ चार्ज नहीं होगा, बल्कि दूसरों को भी चार्ज कर सकता है। Type-C टू Type-C केबल की मदद से आप अपने ईयरबड्स, स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड को सीधे फोन से चार्ज कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपका स्मार्टफोन ही पावर बैंक की तरह काम करने लगता है।
फाइल ट्रांसफर होगा सुपरफास्ट
हालांकि Quick Share या AirDrop जैसे फीचर्स से डेटा भेजना आसान है, लेकिन जब बात बड़ी फाइल्स या वीडियो ट्रांसफर की आती है, तो ये तरीके धीमे साबित होते हैं। ऐसे में Type-C पोर्ट बेहद काम का है। दो स्मार्टफोन को Type-C टू Type-C केबल से कनेक्ट करते ही हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर शुरू हो जाता है, वो भी बिना इंटरनेट के।
सम्बंधित ख़बरें
महिंद्रा ने दिया ग्राहकों को झटका! बोलेरो नियो प्लस की कीमतों में भारी इजाफा, देखें नई लिस्ट
Renault की जुलाई धमाका सेल, Kiger पर 1.25 लाख तक की छूट, Triber और Kwid पर भी बंपर ऑफर
सिर्फ इंसानों के लिए नहीं, अब कुत्तों की पसंद के रंगों में आएगी कार; प्यूजो का ये फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
फ्री सर्विस खत्म होते ही ‘Connected Car’ से ग्राहकों ने बनाया किनारा, ऑटो कंपनियों का बड़ा प्लान फेल?
स्मार्टफोन बनेगा मिनी कंप्यूटर
Type-C पोर्ट की सबसे खास बात यह है कि यह आपके फोन को एक छोटे कंप्यूटर में बदल सकता है। इस पोर्ट में USB या ब्लूटूथ डोंगल लगाकर आप वायरलेस कीबोर्ड और माउस कनेक्ट कर सकते हैं। अगर कभी फोन की टचस्क्रीन खराब हो जाए, तब भी आप कीबोर्ड-माउस की मदद से फोन को आसानी से चला सकते हैं। ऑफिस वर्क और प्रेजेंटेशन के लिए भी यह फीचर काफी उपयोगी है।
ये भी पढ़े: अब इमरजेंसी में नहीं भटकेगी मदद: उत्तर प्रदेश में एक्टिव हुई Android Emergency Location Service
बड़ी स्क्रीन पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का मजा
अगर आप मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर फिल्में और वेब सीरीज देखकर थक चुके हैं, तो Type-C पोर्ट आपके लिए समाधान है। कई स्मार्टफोन Type-C के जरिए वीडियो आउटपुट सपोर्ट करते हैं। HDMI टू Type-C केबल से फोन को सीधे टीवी या मॉनिटर से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके बाद फोन का पूरा कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर देखा जा सकता है, जिससे देखने का अनुभव और भी शानदार हो जाता है।
समझदारी से करें इस्तेमाल
Type-C पोर्ट सिर्फ एक चार्जिंग स्लॉट नहीं, बल्कि आपके स्मार्टफोन की असली ताकत है। सही एक्सेसरी और केबल का इस्तेमाल कर आप इसके फीचर्स का पूरा फायदा उठा सकते हैं। टेक्नोलॉजी का सही ज्ञान आपको न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि आपके डिवाइस को और भी स्मार्ट बना देता है।
Type c port is an amazing tool youll be surprised to learn about these smart features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े
Jul 14, 2026 | 01:21 PMBhandara News: भंडारा में कम बारिश से धान उत्पादन पर संकट, किसानों ने मांगी आर्थिक सहायता
Jul 14, 2026 | 01:20 PMPahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ वारंट जारी
Jul 14, 2026 | 01:17 PMHigh Court Verdict: मान्यता प्राप्त डिग्री और पंजीकरण के बिना एलोपैथी अवैध, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
Jul 14, 2026 | 01:15 PMसोयाबीन बीज न उगने से अकोला के किसान परेशान, कृषि मंत्री के आदेश पर शुरू हुए पंचनामे
Jul 14, 2026 | 01:05 PMRakhi Makeup 2026: इस रक्षाबंधन ट्रेंड में हैं सॉफ्ट ग्लैम और ग्लासी मेकअप लुक, फॉलो करें ये आसान मेकअप टिप्स
Jul 14, 2026 | 01:03 PMIndia-UK Free Trade: कपड़ा व्यापारियों से लेकर व्हिस्की शौकीनों तक…भारत-यूके समझौते से किसकी चमकेगी किस्मत?
Jul 14, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














