- Hindi News »
- Religion »
- Journey To Adi Kailash And Om Parvat Will Begin From Today
आज से शुरू हो रही है आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा, 102 यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसा रहेगा पूरा शेड्यूल
उत्तराखंड से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा की शुरूआत आज यानि 14 मई से शुरू हो रही है। इस यात्रा के लिए अब तक 102 तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस यात्रा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
- Written By: दीपिका पाल

आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा आज से शुरू (सौ. सोशल मीडिया)
हल्द्वानी: चारधाम के बाद अब उत्तराखंड से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा की शुरूआत आज यानि 14 मई से शुरू हो रही है। इस यात्रा के लिए अब तक 102 तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस यात्रा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है जिस यात्रा का पहला जत्था आज से निकलेगा। बताया जा रहा है कि,14 मई को आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा का पहला दल काठगोदाम से रवाना होकर नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के विभिन्न मंदिरों के दर्शन करने के साथ ही गुंजी पहुंचेगा।
जहां से जॉलिंगकोंग में आदि कैलाश और नाभीढांग में ओम पर्वत के दर्शन किए जाएंगे। इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है इसके बारे में बताया गया है।
कैसा रहेगा यात्रा के 5 दिनों का शेड्यूल
यहां पर आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के शेड्यूल की बात की जाए तो, इस यात्रा में पहले दिन श्रद्धालुओं का दल काठगोदाम से भीमताल, जागेश्वर होते हुए 196 किमी दूरी तय कर पिथौरागढ़, दूसरे दिन पिथौरागढ़ से 96 किमी का सफर कर धारचूला जाएगा। यहां पर धारचूला में यात्रियों के लिए आधार शिविर लगाए जाएंगे। तीसरे दिन धारचूला से गुंजी, चौथे दिन गुंजी से वाया नाबी-कुटी होते हुए यात्री नाभीढांग जाएंगे. जहां गणेश पर्वत के दर्शन के बाद नाग पर्वत, व्यास गुफा, कालापानी में काली मंदिर दर्शन, नाबी पर्वत और नाभीढांग से ओम पर्वत दर्शन करेंगे.पांचवें दिन गुंजी से ज्योलीकांग जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बद्रीनाथ में पहाड़ टूटता देख यात्रियों में मचा हड़कंप, कंचन गंगा में हुआ हिमस्खलन, क्यों खिसका ग्लेशियर?
उत्तराखंड के पहाड़ों पर धधकी आग, टिहरी में भीषण वनाग्नि का तांडव, 14 हेक्टेयर में फैले जंगलों को भारी नुकसान
कब शुरू हो रहा है सावन 2026? जानिए इस साल पड़ रहे हैं कितने सोमवार और क्या है सावन की महिमा
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर ही टूट गईं पांच सांसें
यात्रा में होगी खाने की व्यवस्था
आपको बताते चलें कि, इस यात्रा के दौरान वापसी में आपको जागेश्वर कैंचीधाम समेत कई मंदिरों के दर्शन करने के लिए मिलेंगे। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए केएमवीएन ने ठहरने और आवागमन की पूरी तैयारी की है तो यात्रा के दौरान कुमाऊंनी लोक संस्कृति की झलक के साथ पहाड़ के खानपान को भी यात्रियों को परोसा जायेगा। बताया जाता है कि, साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा की थी। आदि कैलाश को भगवान शिव का घर कहा जाता है. पौराणिक हिंदू ग्रंथों के अनुसार आदि कैलाश पंच कैलाशों में से एक माना गया है. इसीलिए इसकी यात्रा का महत्व काफी होता है।
आदिकैलाश और ओम पर्वत की यात्रा (सौ. सोशल मीडिया)
जानिए किस तरह से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
आपको बताते चलें कि, आप यहां पर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते है इसके लिए आपको इसकी प्रक्रिया जाननी चाहिए…
1- आदि कैलाश की यात्रा का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको कुमाऊं मंडल विकास निगम के जरिए आवेदन भरना होता है।
2-सबसे पहले आपको यात्रा के लिए फॉर्म भरना होता है।
3-उसके साथ आपको पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट और अधिसूचित क्षेत्र परमिट, मेडिकल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट और इंडिमनिटी बॉन्ड यात्रा की तय रकम के साथ जमा करना होता है. यह फॉर्म आपको दो साइड में भरने होते हैं।
4-इसके साथ ही इन्फॉर्म और बाकी दस्तावेजों को crckmvn@gmail.com इस मेल आईडी पर मेल भी करना होता है।
5-उसके बाद प्रबंधक, केंद्रीय आरक्षण केंद्र ओक पार्क हाउस मल्लीताल नैनीताल, उत्तराखंड -263001मोबाइल नंबर 8650002520. इस पते पर डाक द्वारा फॉर्म भेजना होता है।
6-ध्यान रखने की बात हैं कि, इस यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं का मेडिकल फिट होना अनिवार्य है. इसके लिए मेडिकल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट भी जमा करना होता है।
Journey to adi kailash and om parvat will begin from today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PhonePe बनाएगा छोटे दुकानदार को हाईटेक, SmartPod में मिलेंगे QR, कार्ड और आवाज़ वाला पेमेंट सिस्टम
May 25, 2026 | 02:20 PMफ्लेमिंगो को बचाने के लिए वन विभाग सख्त, NRI वेटलैंड में ड्रोन उड़ाने पर होगी कानूनी कार्रवाई
May 25, 2026 | 02:20 PMधुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
May 25, 2026 | 02:19 PMजयपुर में ट्विशा जैसा केस, XEN पति के टॉर्चर के परेशान पत्नी ने लगाई फांसी, प्रताड़ना का वीडियो आया सामने
May 25, 2026 | 02:18 PMस्केटिंग करते हुए खाना सर्व करना पड़ा भारी, वेटर का वीडियो देखकर नहीं रुक रही लोगों की हंसी
May 25, 2026 | 02:18 PMBakrid : बकरीद 2026 की आ गई सही तारीख़? जानिए भारत और सऊदी अरब में किस दिन मनाई जाए
May 25, 2026 | 02:16 PMNautapa 2026: आज से शुरू हुए साल के 9 सबसे गर्म दिन, 4 राशियों की बढ़ सकती है परेशानी और इनकी चमकेगी किस्मत
May 25, 2026 | 02:16 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM














