- Hindi News »
- Religion »
- In Which Places Auspicious To Light A Lamp On Bada Mangal
दूसरा बड़ा मंगल ‘इस’ दिन, इन स्थानों में जलाएं दीया, बजरंगबली हनुमान जी दूर करेंगे सारे कष्ट
उत्तर भारत में बड़ा मंगल को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह पावन दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना और दीपदान के लिए विशेष महत्व रखता है।
- Written By: सीमा कुमारी

बड़ा मंगल में किन स्थानों में दीपक जलाना है शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से ज्येष्ठ महीना हिंदू श्रद्धालुओं के लिए बड़ा महत्व रखता है। आपको बता दें, पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ महीने का पहला बड़ा मंगल 13 मई को मनाया गया है। वहीं, दूसरा बड़ा मंगल 20 मई को पड़ रहा है। ज्योतिषयों के अनुसार, बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा पाने का एक महत्वपूर्ण पर्व है।
इस दिन लोग व्रत रखते हैं, हनुमान मंदिरों में दर्शन करते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ज्येष्ठ माह में भगवान हनुमान ने भगवान राम से मुलाकात की थी, इसलिए इस महीने के मंगलवारों का विशेष महत्व है।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन भक्ति भाव के साथ हनुमान जी की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्टों और संकटों का अंत होता है, तो आइए इस दिन से जुड़े कुछ अचूक उपाय के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Parshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि
Mesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Baglamukhi Jayanti: दुश्मनों पर कैसे मिलेगी जीत? मां बगलामुखी जयंती के दिन इस विधि से करें देवी माता की पूजा
कब है Tamil New Year पुथांडु 2026? यहां जानिए सही तारीख और इसका महत्व
घर के किन स्थानों में दीपक जलाना है शुभ :
मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है और जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा का संचार करता है। ऐसे में शाम के समय मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जरूर जलाएं।
पूजा घर में जलाएं दीपक
घर के पूजा घर में भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में शांति और समृद्धि आती है।
तुलसी का पौधा पर जलाएं दीपक
अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो उसके पास भी एक दीपक जलाएं। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए इस दिन इस स्थान पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
रसोई घर पर जलाएं दीपक
रसोई घर में दीपक जलाने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है। यह घर की महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी शुभ माना जाता है।
बरगद के पेड़ तले जलाएं दीपक
अगर आपके घर के आसपास कोई बरगद का पेड़ है, तो वहां भी दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि बरगद के पेड़ पर देवताओं का वास होता है और इससे हनुमान जी की कृपा मिलती है।
यह भी पढ़ें-जेष्ठ माह के पहले प्रदोष व्रत की ये है सही तिथि, इस शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा से करें महादेव शिव जी को प्रसन्न
घर के ईशान कोण पर जलाएं दीपक
ईशान कोण देवताओं का स्थान माना जाता है। ऐसे में इस कोने में दीपक जलाने से घर में शुभता का आगमन होता है। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
क्या है दीपक जलाने के नियम जानिए
- दीपक में पर्याप्त मात्रा में तेल या घी डालें ताकि वह पूरी पूजा के दौरान जलता रहे।
- दीपक की लौ पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें।
- दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ या हनुमान जी के वैदिक मंत्रों का जाप जरूर करें।
In which places auspicious to light a lamp on bada mangal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kashigaon Metro Station पर ट्रैफिक संकट, मंत्री सरनाईक का 60 दिन का अल्टीमेटम
Apr 12, 2026 | 11:48 AMNarendra Modi Tweet: पीएम नरेंद्र मोदी ने जताई चिंता, आशा भोसले के जल्द स्वस्थ होने की मांगी दुआ
Apr 12, 2026 | 11:45 AMOTP आया लेकिन सिलेंडर नहीं! श्री गैस एजेंसी पर बड़ा हंगामा, गड़चिरोली में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार
Apr 12, 2026 | 11:43 AMMaharashtra में स्वदेशी नीति को बढ़ावा, सरकारी कार्यों में भारतीय कंपनियों को प्राथमिकता
Apr 12, 2026 | 11:34 AMतुमसर में बड़ी वारदात टली! खापा फाटे पर आधी रात को पुलिस की दबिश, कार से हथियार समेत 4 गिरफ्तार
Apr 12, 2026 | 11:31 AMPope Leo का ट्रंप पर बड़ा तंज: सर्वशक्तिमान होने का भ्रम ही ईरान और इजरायल युद्ध को बढ़ावा दे रहा
Apr 12, 2026 | 11:25 AMदोस्त का मोबाइल मांगा और फिर नहीं लौटी…चंद्रपुर जिले में 24 घंटे में 3 नाबालिग लड़कियां गायब, पुलिस अलर्ट
Apr 12, 2026 | 11:23 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














