-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Hariyali Teej 2026 Rare Auspicious Yoga Shiv Gauri Puja Shubh Muhurat
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर बन रहा है दुर्लभ संयोग! शिव-गौरी पूजा के लिए जान लें शुभ मुहूर्त
- Written By: सीमा कुमारी
Hariyali Teej Puja: हरियाली तीज पर इस बार दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस पर्व का महत्व और बढ़ गया है। यदि आप शिव-गौरी की पूजा करने जा रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय जानें।

हरियाली तीज (सौ.सोशल मीडिया)
Hariyali Teej Shiv Gauri Worship: हरियाली तीज का पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। सुहागिनों के लिए यह त्यौहार बड़ा महत्व रखता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला उपवास रखकर माता गौरी और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल हरियाली तीज पर 3 योग का संयोग बन रहा है, जो कि धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ और फलदायी माना जा रहा है। तो आइए जानते है इस योग और पूजा मुहूर्त के बारे में।
हरियाली तीज कब है?
पंचाग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 14 अगस्त को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। तृतीया तिथि का समापन 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बेलपत्र तोड़ने के ये गुप्त नियम नहीं जानते होंगे आप, एक गलती से लग सकता है दोष, नाराज़ हो सकते हैं भोलेनाथ
सावन अमावस्या 2026: इस एक दिन खुल सकते हैं भाग्य के बंद दरवाज़े, जानिए स्नान, दान और पितृकर्म का सबसे शुभ समय
Vastu Tips: घर के मेन गेट पर लगाएं ये 4 पौधे, रातोंरात बदल सकती है पूरे परिवार की किस्मत
Ekadashi August 2026: अगस्त में कब हैं कामिका और पुत्रदा एकादशी? नोट करें व्रत की डेट और पारण का समय
हरियाली तीज पर इस बार बन रहे हैं 3 योग
इस साल की हरियाली तीज पर 3 शुभ योग बन रहे हैं। उस दिन रवि योग, शिव योग और सिद्ध बन रहे हैं। बताया जा रहा है की रवि योग सुबह में 05 बजकर 50 मिनट से शुरू होगा और 16 अगस्त को 03 बजकर 25 ए एम तक रहेगा। रवि योग में सभी दोष खत्म हो जाते हैं, इसलिए यह बहुत ही शुभ योग हैं।
वहीं शिव योग प्रात:काल से लेकर सुबह 07 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। उसके बाद से सिद्ध योग बनेगा, जो 16 अगस्त को सुबह 05 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। शिव योग जप, तप, साधना के लिए और सिद्ध योग कार्यों में सफलता के लिए शुभ है। उस दिन ये तीनों योग शुभ फलदायी हैं।
हरियाली तीज पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रात:काल से लेकर 16 अगस्त को 03 बजकर 25 सुबह तक रहेगा, उसके बाद से हस्त नक्षत्र होगा।
हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:50 बजे से 5:35 बजे तक
- प्रातः संध्या: सुबह 5:12 बजे से 6:19 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:17 बजे से 1:08 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:51 बजे से 3:42 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:06 बजे से 7:29 बजे तक
Hariyali teej 2026 rare auspicious yoga shiv gauri puja shubh muhurat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर बन रहा है दुर्लभ संयोग! शिव-गौरी पूजा के लिए जान लें शुभ मुहूर्त
Aug 06, 2026 | 10:35 PMNHM Godda Vacancy 2026: 10वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए 64 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
Aug 06, 2026 | 10:31 PMNTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
Aug 06, 2026 | 10:21 PMइलाज के नहीं… रेफर करने के मिलते हैं ₹3000, राज्यसभा में राघव चड्ढा ने खोली कट मनी खेल की पोल; देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 10:20 PMसनी देओल की ‘परशुराम’ पर लगा ब्रेक, हॉलीवुड फिल्म के चलते टली शूटिंग, अब 2027 तक करना होगा इंतजार
Aug 06, 2026 | 10:16 PMPM मोदी ने Insta पर की खास अपील! कहा- फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, खरीदें एक भारतीय उत्पाद
Aug 06, 2026 | 10:15 PMहमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद…JPSC-JSSC विवाद पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- छात्रों की आवाज सुने सरकार
Aug 06, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














