-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Vastu Tips For Plants Main Entrance Lucky Plants For Home Wealth Positive Energy
Vastu Tips: घर के मेन गेट पर लगाएं ये 4 पौधे, रातोंरात बदल सकती है पूरे परिवार की किस्मत
- Written By: रीता राय सागर
Vastu Tips For Plants: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर सही पौधे लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। जानें कौन से 4 शुभ पौधे सुख, समृद्धि और धन लाभ के लिए सबसे शुभ होते हैं।

प्लांट (फोटो.सोशल मीडिया)
Vastu Plants For Main Entrance: घर में पॉजिटिव ऊर्जा को बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं। घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा के संचार का सबसे महत्वपूर्ण द्वार माना जाता है। वास्तु नियमों के अनुसार, यदि मुख्य दरवाजे के आसपास सही पौधे लगाए जाएं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर रहती है।
इसके साथ ही परिवार में सुख-शांति, आर्थिक समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। आइए जानते हैं ऐसे 4 शुभ पौधों के बारे में जिन्हें मुख्य द्वार के पास लगाने से घर में खुशहाली और अपनापन बना रहता है।
तुलसी का पौधा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा सबसे शुभ माना जाता है। घर के मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। तुलसी का पौधा उत्तर, पूर्व या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि तुलसी के आसपास हमेशा साफ-सफाई रहे, क्योंकि मां लक्ष्मी स्वच्छ स्थान पर ही निवास करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ekadashi August 2026: अगस्त में कब हैं कामिका और पुत्रदा एकादशी? नोट करें व्रत की डेट और पारण का समय
Sawan Kalashtami 2026: आज सावन कालाष्टमी पर करें भगवान काल भैरव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
तुलसी प्लांट (फोटो.सोशल मीडिया)
शमी का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के आसपास शमी का पौधा लगाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। शमी का संबंध भगवान शिव और भगवान शनिदेव से होता है। मान्यता है कि इस पौधे की नियमित पूजा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में सुख, शांति तथा समृद्धि बनी रहती है। साथ ही शनि से जुड़े दोषों के प्रभाव को कम करने में भी शमी का पौधा लाभकारी माना जाता है।
शमी प्लांट (फोटो.सोशल मीडिया)
मनी प्लांट
मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के पास या दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक परेशानियां कम होने लगती हैं और आय के नए स्रोत खुलते हैं। इसके अलावा यह पौधा मानसिक तनाव को कम करने और घर के वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने में भी सहायक होता है।
मनी प्लांट (फोटो.सोशल मीडिया)
जेड प्लांट
जेड प्लांट को भी वास्तु में शुभ पौधों की श्रेणी में रखा गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे मुख्य द्वार या घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से धन, सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। यही कारण है कि कई लोग इसे लकी प्लांट मानते हैं। यह पौधा घर और कार्यस्थल दोनों के लिए शुभ माना जाता है।
जेड प्लांट (फोटो.सोशल मीडिया)
मुख्य द्वार पर पौधे लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें
- मुख्य द्वार के आसपास हमेशा साफ-सफाई बनाए रखें।
- यदि पौधों की पत्तियां सूख जाएं या पौधा खराब हो जाए तो उन्हें तुरंत हटा दें।
- सभी पौधों को नियमित रूप से पानी दें और उनकी देखभाल करें।
- मुख्य द्वार के आसपास कांटेदार पौधे लगाने से बचें, क्योंकि वास्तु में इन्हें शुभ नहीं माना जाता है।
Vastu tips for plants main entrance lucky plants for home wealth positive energy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vastu Tips: घर के मेन गेट पर लगाएं ये 4 पौधे, रातोंरात बदल सकती है पूरे परिवार की किस्मत
Aug 06, 2026 | 09:17 AMलाइव स्ट्रीमिंग के दौरान खौफनाक वारदात! मेक्सिको में Influencer की सरेआम गोली मारकर हत्या
Aug 06, 2026 | 09:11 AMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर शिकंजा, 5 साल में 274 अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त
Aug 06, 2026 | 09:10 AMइंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, टेलीग्राम से चल रहा था बेटिंग नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 09:09 AMJPSC धांधली में CID का बड़ा एक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 5 गिरफ्तार, जरूरत पड़ी तो अमित शाह से करेंगे बात
Aug 06, 2026 | 09:04 AMछत्रपति संभाजीनगर से CJP का आरोप; आंदोलन दबाने की हो रही कोशिश, सौरव दास के परिवार को डराया गया
Aug 06, 2026 | 09:02 AMनवभारत विशेष: तृषा पर कथित टिप्पणी से घिरे उदयनिधि, महिला आयोग तक पहुंचा मामला
Aug 06, 2026 | 09:00 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














