- Hindi News »
- Religion »
- Harela Festival Of Uttarakhand Will Be Celebrated On 16th July
हरेला से मानी जाती है सावन की शुरुआत, प्रकृति के संरक्षण से जुड़ा है यह लोकपर्व
हरेला पर्व खास तौर से उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मनाया जाता है। हरेला पर्व से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सावन का महीना शुरू होता है। इस वर्ष हरेला पर्व 16 जुलाई को है। यह लोक पर्व पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहन देता है।
- Written By: रीना पंवार

(सौजन्य सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क : पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कई लोक पर्व मनाये जाते हैं जिनमें से एक है हरेला। हरेला की खास बात ये है कि इसे सावन के महीने में मनाया जाता है। इस पर्व में प्रकृति पूजन किया जाता है और पौधे भी रोपे जाते हैं। इस तरह यह पर्व पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा हुआ है। इस साल राज्य में हरेला पर्व 16 जुलाई को मनाया जाएगा।
हरेला पर्व खास तौर से राज्य के कुमाऊं मंडल में मनाया जाता है। इस साल सावन 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है लेकिन हरेला पर्व से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सावन का महीना शुरू होता है। इस वर्ष हरेला पर्व 16 जुलाई को है। आइए जानते हैं क्यों खास है हरेला पर्व।
यहां हरेला से शुरू होता सावन
पहाड़ी राज्य में हरेला से सावन की शुरुआत मानी जाती है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक पर्व हरेला को यहां के कुमाऊं मंडल में मनाया जाता है। कुमाऊं में हरेला से ही श्रावण या सावन माह तथा वर्षा ऋतु का आरंभ माना जाता है। इस दिन प्रकृति पूजन का विधान है। हरेला का अर्थ ही हरा-भरा होने से है। इसलिये हरेला पर्व में यहां पौधारोपण भी किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
गर्मियों में भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड के इन हिडन हिल स्टेशनों का बनाएं प्लान
उत्तराखंड में कांपी धरती! रुद्रप्रयाग में आया 3.06 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह घरों से बाहर भागे लोग
Uttarakhand Government के 4 साल पूरे: राजनाथ सिंह ने सीएम को बताया ‘धुरंधर धामी’, गिनाईं बड़ी उपलब्धियां
उत्तराखंड में ‘मिशन 2027’ की तैयारी? धामी सरकार ने साधा जातीय संतुलन, चुनाव से पहले इन 5 चेहरों पर लगाया दांव
5, 7 या 9 अनाजों को मिलाकर बोया जाता है हरेला
हरेला पर्व में स्थानीय लोग विशेष पूजा करते हैं। इस दौरान 5, 7 या 9 अनाजों को मिलाकर हरेला से 9 दिन पहले मिट्टी या फिर बांस के 2 बर्तनों में बोया जाता है। इन बर्तनों को घर के मंदिर में रख दिया जाता है। इस दौरान लगातार हरेले को पानी से सींचा जाता है। दो से तीन दिन में हरेला में अंकुर आज जाते हैं। 9 दिन बाद 10 वें दिन जब हरेला पर्व का दिन आता है तो उस दिन परिवार का सबसे बड़ा सदस्य हरेले को काटता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा की जाती है और लोग अपने ईष्ट देव को सबसे पहले हरेला चढ़ाते जाता है। पूजन में घर-परिवार की खुशहाली, जानवरों की रक्षा, सम्पन्नता आदि के लिये कामना की जाती है। हरेला पूजन के बाद परिवार बड़े घर के दूसरे परिजनों को हरेला पूजते हुए आशीर्वाद देते हैं।
पर्यावरण सरंक्षण से जुड़ा है हरेला
हरेला को लेकर धार्मिक मान्यता है कि अनाज की नरम मुलायम पंखुड़ियां परिवारजनों के बीच रिश्तों में प्रगाढ़ता और मधुरता बनाये रखता है। हरेला को लेकर यह भी मान्यता है कि बोया गया हरेला जितना अधिक बढ़ेगा फसल में भी वैसी ही वृद्धि होगी। हरेला पूजन के बाद लोग अपने घरों और आस-पास खाली पड़ी जगहों पर पौधारोपण भी करते हैं। यह लोक पर्व पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहन देता है।
Harela festival of uttarakhand will be celebrated on 16th july
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MI vs CSK: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Apr 23, 2026 | 07:22 PMमुंबई में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश नाकाम; आरपीएफ ने महिला गिरोह की 9 सदस्यों को किया गिरफ्तार
Apr 23, 2026 | 07:19 PMPM Internship Scheme Update: ₹9,000 स्टाइपेंड के साथ युवाओं के लिए बढ़े मौके
Apr 23, 2026 | 07:19 PM14 निकले, 14 बाकी! होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों पर विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट, जानें क्या है स्थिति
Apr 23, 2026 | 07:17 PM‘विपक्ष में बैठन के लिए खुद को तैयार कर रही है BJP…’, अखिलेश यादव ने जमकर साधा निशाना; किया बड़ा दावा
Apr 23, 2026 | 07:11 PMचुनाव में टूटा रिकॉर्ड! बंगाल में 89% तो तमिलनाडु में 82% रिकॉर्ड मतदान, जानिए कहां कितने पड़े वोट
Apr 23, 2026 | 07:08 PMसंजय गायकवाड के खिलाफ कोल्हापुर में हंगामा, विधायक के पुतले को मारे जूते; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प
Apr 23, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM














