- Hindi News »
- Religion »
- Follow These Rules On Bada Mangal Day
आज है इस साल का दूसरा बड़ा मंगल ऐसे करें हनुमान जी को प्रसन्न, ज़रूर मिलेगी उनकी कृपा
इस साल ज्येष्ठ माह में दूसरा बड़ा मंगल 20 मई 2025 के दिन मनाया जा रहा है। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र और ऐन्द्र योग का संयोग बना हुआ है।
- Written By: सीमा कुमारी

बड़ा मंगल के दिन करें इन नियमों का पालन (सौ.सोशल मीडिया)
हनुमान भक्तों के लिए बड़ा मंगल विशेष महत्व रखता है। आज 20 मई को दूसरा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। ज्योतिषयों के अनुसार, दरअसल बड़ा मंगल सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा और आस्था का पर्व है। यदि आप इन नियमों और विधियों का पालन करते हैं, तो निश्चित ही हनुमान जी की विशेष कृपा से आपके जीवन में सुख-शांति और सफलता का वास होगा।
बता दें कि इस दिन व्रत रखने, पूजा-अर्चना करने और हनुमान जी का स्मरण करने से जीवन के संकटों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप भी बड़े मंगल का संपूर्ण फल चाहते हैं, तो इन नियमों और परंपराओं का पालन अवश्य करें।
बड़ा मंगल के दिन करें इन नियमों और परंपराओं का पालन :
सम्बंधित ख़बरें
WiFi Vastu Tips: आपके घर का Wifi खोल सकता है आपकी किस्मत! जानिए कैसे?
Parshuram Jayanti Puja Vidhi: कब है परशुराम जयंती? नोट कीजिए सही डेट, कैसे करें ? भगवान परशुराम की पूजा
मोबाइल नंबर से बदल सकता है आपका भाग्य, जानिए कौन सा नंबर लकी है और कौन पड़ सकता है भारी
Bedroom Vastu Tips: घर की कलह के पीछे आपका बेडरूम तो नहीं? जानिए कैसे
हनुमान चालीसा का पाठ करें
बड़े मंगल के दिन सुबह स्नान करके शुद्ध वस्त्र धारण करें और घर या मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। कम से कम 7 बार पाठ करना अत्यंत फलदायी माना गया है। इससे नकारात्मक ऊर्जा और भय का नाश होता है।
हनुमान मंदिर में करें दर्शन और पूजन
ज्योतिष बताते हैं कि, बड़े मंगल को हनुमान मंदिर अवश्य जाएं और वहां सिंदूर, चमेली का तेल, चोला, तुलसी की माला, केला, बेसन या बूंदी के लड्डू चढ़ाएं। यह सभी चीज़ें हनुमान जी को अतिप्रिय मानी जाती हैं।
गुड़ और चने का भोग लगाएं
हनुमान जी को भुने हुए चने और गुड़ का भोग विशेष प्रिय है। यह प्रसाद मंदिर में चढ़ाकर बाद में श्रद्धा के साथ लोगों में वितरित करें और स्वयं भी ग्रहण करें। ऐसा करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- बड़े मंगल के दिन तामसिक भोजन (मांस, मछली, लहसुन, प्याज आदि) का सेवन न करें।
- काले या सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचें।
- किसी का अपमान न करें, क्रोध और कटु वचनों से भी परहेज़ करें।
- दिन भर सत्संग, भजन-कीर्तन और सेवा कार्यों में मन लगाएं।
Follow these rules on bada mangal day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar मनपा का एक्शन प्लान, डिजिटल होर्डिंग से 100 करोड़ जुटाने की तैयारी; विभागों को टारगेट
Apr 11, 2026 | 08:41 AMBMC में विकास निधि पर सियासी बवाल, वर्षा गायकवाड़ ने लगाए भेदभाव के आरोप
Apr 11, 2026 | 08:36 AMExclusive: LTTE की साजिश और मौत का वो स्टेज! सुदेश भोसले ने बताया कैसे बाल-बाल बचे थे उदित नारायण और प्यारेलाल
Apr 11, 2026 | 08:36 AMDacoit Opening Day Collection: ‘धुरंधर 2’ के तूफान में ‘डकैत’ की धीमी शुरुआत, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
Apr 11, 2026 | 08:33 AMMumbai के बांद्रा में फिर फटी पानी की पाइपलाइन, सड़क धंसी और ट्रैफिक ठप
Apr 11, 2026 | 08:23 AMदिल्ली दरबार तय करेगा नागपुर कांग्रेस का नया अध्यक्ष! पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने बताए नए नियम
Apr 11, 2026 | 08:19 AMबंगाल चुनाव: बीजेपी की फंडिंग पर टिका था हुमायूं कबीर-AIMIM का गठबंधन! किसपर भड़क उठे अखिलेश यादव?
Apr 11, 2026 | 08:06 AMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














