-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Donate These Things On The Last Pradosh Fast Of The Month Of Savan
सावन का अंतिम प्रदोष व्रत आज, इस समय करें इन वस्तुओं का दान, भोलेनाथ की मिलेगी विशेष कृपा
- Written By: सीमा कुमारी
Pradosh Vrat daan: प्रदोष व्रत के दिन कुछ चीजों का दान करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का दान करना शुभ है।

सावन महीने के अंतिम प्रदोष व्रत (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan Last Pradosh Vrat : सावन का महीना अब अंतिम चरण में है। भगवान शिव को समर्पित यह महीना सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है और इस दौरान पड़ने वाले व्रत-त्योहारों का भी अलग महत्व है। आज 6 अगस्त 2025 को सावन महीने का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जा रहा है।
यह दिन शिव भक्तों के लिए बहुत खास है, क्योंकि इस दिन व्रत रखने और दान करने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन महीने के आखिरी प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
सावन महीने के अंतिम प्रदोष व्रत के दिन करें इन चीजों का दान-
करें बेलपत्र और फल का दान
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, सावन महीने के अंतिम प्रदोष व्रत के दिन बेलपत्र और फल का दान करना शुभ होता है। जैसा कि,आप जानते हैं कि बेलपत्र भगवान शिव को सबसे प्रिय है। आप पूजा के बाद बेलपत्र को किसी मंदिर में दान कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Ganesh Puja: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें, क्या न करें? व्रत से पहले जरूर पढ़ें ये खास बातें
इसके अलावा, मौसमी फलों का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान शिव शंकर की असीम कृपा के भक्तों पर सदेव बनी रहती है।
करें दीपक और घी का दान
कहा जाता है कि, सावन महीने के आखिरी प्रदोष व्रत के दिन बेलपत्र और फल का दान के अलावा मंदिर में दीपक और घी का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। घी का दान करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
करें रुद्राक्ष का दान
ज्योतिष बताते हैं कि, प्रदोष व्रत के दिन रुद्राक्ष का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। रुद्राक्ष को भगवान शिव का ही अंश माना जाता है। प्रदोष व्रत के दिन किसी शिव भक्त को रुद्राक्ष भेंट करना या दान करना बहुत ही पुण्य का काम है। कहते हैं कि इससे भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को हर संकट से बचाते हैं।
करें सफेद चीजों का दान
प्रदोष व्रत के दिन रुद्राक्ष,दीपक और घी का दान के अलावा इस दिन आप चावल, चीनी, दूध और सफेद वस्त्र जैसी चीजों को भी दान कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि सफेद वस्तुएं दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है और मन को शांति मिलती है।
करें अन्न और जल का दान
प्रदोष व्रत के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को अन्न और जल का दान करना बहुत ही कल्याणकारी होता है। आप खाने-पीने की चीजें जैसे आटा, दाल, चावल या मिठाई दान कर सकते हैं। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
ये भी पढ़ें-अनंत चतुर्दशी की ये है सही तिथि, नोट कीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त और इस दिन की महिमा
दान करने का क्या है सही तरीका और समय
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन दान का सबसे शुभ समय प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद का होता है। इस दौरान आप किसी शिव मंदिर में जाकर या किसी गरीब व्यक्ति को दान कर सकते हैं। दान करते समय मन में किसी तरह का अहंकार या दिखावा नहीं होना चाहिए। पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ किया गया दान ही फलदायी होता है।
Donate these things on the last pradosh fast of the month of savan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














