- Hindi News »
- Religion »
- Don T Forget To Bring These Special Things To Your Home From Mahakumbh
महाकुंभ स्नान करने गए हों, तो ये 5 पवित्र चीजें लाना न भूलें, मिलेगा सुख-समृद्धि भरा खुशहाल जीवन
महाकुंभ के इस पावन अवसर पर यदि आप भी इन पवित्र वस्तुओं को घर लाते हैं, तो न केवल आपके घर में शांति और समृद्धि आएगी, बल्कि यह आपकी आध्यात्मिक यात्रा को भी एक नई दिशा देगा।
- Written By: सीमा कुमारी

महाकुंभ (सौ.सोशल मीडिया)
Mahakumbh 2025: आस्था का महापर्व महाकुंभ का दूसरा स्नान कल यानी मौनी अमावस्या पर किया जाएगा। यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन मौनी अमावस्या की तिथि भी है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व है। महाकुंभ में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। लेकिन, आपको बता दें कि महाकुंभ से कुछ पवित्र वस्तुएं घर लाने से न सिर्फ घर में सुख-शांति बनी रहती है, बल्कि आपके जीवन में धन-संपत्ति की भी वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, उन पांच पवित्र वस्तुओं के बारे में जिन्हें महाकुंभ से घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
इन 5 खास चीजों को अपने घर लाना न भूलें :
प्रयागराज की त्रिवेणी की पवित्र मिट्टी
सम्बंधित ख़बरें
महाकुंभ के बाद अब पुरी में भी अदाणी की एंट्री, श्रद्धालुओं को मिलेगा मुफ्त भोजन
रातोंरात स्टार बनीं ‘माला गर्ल’ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज
देशद्रोही कहने पर धीरेंद्र शास्त्री की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने कहा- देशभक्ति का मूल्यांकन किसी धार्मिक आयोजन…20 मई को पेशी
Sanoj Mishra: डायरेक्टर सनोज मिश्रा दुष्कर्म मामले में हुए गिरफ्तार, महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा को दिया था फिल्म का ऑफर
प्रयागराज की भूमि, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियां मिलती हैं, अति पवित्र मानी जाती है। इस भूमि की थोड़ी सी मिट्टी को घर लाना सदियों पुरानी परंपरा है। इसे लाल कपड़े में लपेटकर अपने घर के मंदिर में रखें या तुलसी के पौधे की जड़ में डालें। माना जाता है कि यह मिट्टी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और घर में शांति और शुभता का संचार करती है।
रुद्राक्ष या तुलसी की माला
हिंदू धर्म में रुद्राक्ष और तुलसी की माला का विशेष महत्व बताया गया है। रुद्राक्ष को भगवान शंकर का आंसू माना गया है। यह शिव जी का आशीर्वाद भी माना गया है, जो घर की निगेटिव एनर्जी को खत्म कर देता है। वहीं, तुलसी की माला को काफी पवित्र पौधा माना गया है, इससे भी घर में भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
त्रिवेणी संगम का पवित्र जल
त्रिवेणी संगम का जल समृद्धि का अमृत है, जिसे हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना गया है, सदियों से घर लेकर आना एक प्रमुख परंपरा है। इस जल को घर के हर कोने में छिड़कने से नकारात्मकता दूर होती है और समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशी का आगमन होता है। कहते हैं, यह पवित्र जल घर को ईश्वरीय आशीर्वाद और ऊर्जा से भर देता है।
शंख
महाकुंभ के मेले में अगर आपको यहां कहीं शंख दिख जाए तो उसे घर जरूर ले आएं। माना गया है कि शंख में सभी देवी-देवताओं का वास होता है, ऐसे में महाकुंभ से शंख को घर लाना बेहद शुभकारी साबित हो सकता है।
शिवलिंग
महाकुंभ से शिवलिंग लाना भी अत्यधिक शुभ माना जाता है। शिवलिंग को संगम जल से स्नान कर पूजा स्थल पर स्थापित करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह शिवलिंग घर में प्रेम, समृद्धि और शांति बनाए रखता है। साथ ही, शिवलिंग की नियमित पूजा से घर में किसी भी प्रकार की विपत्ति नहीं आती और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
महाकुंभ के इस पावन अवसर पर यदि आप भी इन पवित्र वस्तुओं को घर लाते हैं, तो न केवल आपके घर में शांति और समृद्धि आएगी, बल्कि यह आपकी आध्यात्मिक यात्रा को भी एक नई दिशा देगा। इसलिए इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने घर को सुख-शांति और समृद्धि से भरपूर बनाएं।
Don t forget to bring these special things to your home from mahakumbh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














