Sanoj Mishra: डायरेक्टर सनोज मिश्रा दुष्कर्म मामले में हुए गिरफ्तार, महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा को दिया था फिल्म का ऑफर

महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि डायरेक्टर ने एक छोटे कस्बे से आने वाली, हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली एक लड़की के साथ कई बार रेप किया।
Sanoj Mishra: डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस मामले में हुए गिरफ्तार, महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का दिया था ऑफर
Sanoj Mishra: डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस मामले में हुए गिरफ्तार, महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का दिया था ऑफर
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा काफी चर्चा में रहीं। इसी बीच एक खबर सामने आ रही है कि मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डायरेक्ट पर रेप का केस दर्ज हुआ है। दिल्ली हाई कोर्ट से बेल खारिज होने के बाद मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, आरोप है कि सनोज मिश्रा ने एक छोटे कस्बे से आने वाली, हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली एक लड़की के साथ कई बार रेप किया।

दरअसल, पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी फिल्म डायरेक्टर से साल 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उस वक्त वह झांसी में रहती थी। लेकिन इसके बावजूद दोनों की बीच-बीच में बातचीत होती रही और फिर डायरेक्टर ने 17 जून 2021 को उसे फोन कर बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है।

इसके बाद डायेरक्ट ने उसे मिलने को बोला, लेकिन जब पीड़िता ने सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए मिलने से इनकार कर दिया, तो आरोपी सनोज मिश्रा ने आत्महत्या की धमकी दी। फिर डर की वजह से पीड़िता उससे मिलने चली गई। अगले दिन 18 जून 2021 को आरोपी ने फिर फोन किया और आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया।

आपको बता दें, आरोप है कि वहां से आरोपी उसे एक रिसॉर्ट में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया।  पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया, तो वो इन्हें पब्लिक में फैला देगा।

इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही, उसे फिल्मों में काम दिलाने का लालच भी दिया। इसी उम्मीद में पीड़िता मुंबई आ गई और आरोपी के साथ रहने लगी, लेकिन वहां भी आरोपी उसका शोषण करता रहा और कई बार मारपीट भी की।

पीड़िता का ये भी आरोप है कि उसने तीन बार जबरन उसका अबॉर्शन कराया। फरवरी 2025 में आरोपी ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने कोई शिकायत की, तो वो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com