- Hindi News »
- Religion »
- Do These Remedies On The Day Of Akshaya Tritiya
अक्षय तृतीया का आया शुभ अवसर, इस दिन कर लें ये उपाय, धन-दौलत के आगमन के बन जाएंगे योग!
अक्षय तृतीया के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन अवश्य करें। इसके अलावा, इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय करने से भी मां लक्ष्मी की असीम कृपा भक्तों पर बनी रहती है। आइए जानें इन उपायों के बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी

अक्षय तृतीया के दिन करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Akshaya Tritiya 2025: 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में इस तिथि का बड़ा महत्व है। अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। अक्षय तृतीया के दिन त्रेता युग का आरंभ भी माना जाता है। कहते हैं आज के दिन किए गए कार्यों से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।
आपको बता दें, यह तिथि अपने आप में अबूझ मानी जाती है क्योंकि यह दिन बहुत ही शुभ होता है और इस दिन कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने के लिए मूहूर्त निकालवाने की जरूरत नहीं होती।
शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन भगवान कुबरे और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता कि, यदि मां लक्ष्मी अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाएं तो सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं और धन प्राप्ति के नए रास्ते खोलती है।
सम्बंधित ख़बरें
सुबह की भागदौड़ में 10 मिनट में तैयार करें नाश्ता, सिर्फ 2 कच्चे आलू से बनाएं ये टेस्टी डिश
Ardhachakrasana: बढ़ता वजन और सांस की तकलीफ होगी दूर! बस इस तरह 2 मिनट करें ये योगासन
Pimple Causes: चेहरे पर बार-बार निकल रहे हैं मुंहासे? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 छोटी गलतियां
Plant Care Tips: सूख रहा है गुलाब का पौधा? डालें ये घरेलू खाद, 10 दिन में कलियों से भर जाएगी टहनियां
इसलिए अक्षय तृतीया के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन अवश्य करें। इसके अलावा, इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय करने से भी मां लक्ष्मी की असीम कृपा भक्तों पर बनी रहती है। आइए जानें इन उपायों के बारे में।
अक्षय तृतीया के दिन करें ये उपाय
मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो अक्षय तृतीया के दिन पंखा, छाता, शक्कर और सत्तू का दान अवश्य करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को आरोग्य का आशीर्वाद देती हैं।
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी को केसर व हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। यह उपाय अपनाने से मां प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देती हैं और आर्थिक संकट दूर करती हैं।
कहते है, इस दिन जल से भरा हुआ कलश किसी जरूरतमंद को अवश्य दान करें। चाहें तो मंदिर में भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर घर के मंदिर में एकाक्षी नारियल स्थापित करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों के जीवन में आ रहे संकटों को दूर करती हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
अक्षय तृतीया के दिन पितरों का तर्पण भी किया जाता है। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद पितृ दोष समाप्त होता है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। जिस व्यक्ति पर पितरों का आशीर्वाद होता है उसके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Do these remedies on the day of akshaya tritiya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत निशानेबाज: टीपू की तारीफ करते सपकाल देवाभाऊ हुए गुस्से से लाल
Feb 16, 2026 | 06:41 AMBirthday Predictions: आज है जन्मदिन? तो तैयार हो जाइए, 2026 में मिलेगा बड़ा पद और मान-सम्मान!
Feb 16, 2026 | 06:38 AMLIVEआज की ताजा खबर 16 फरवरी LIVE: आज ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
Feb 16, 2026 | 06:29 AMसुबह की भागदौड़ में 10 मिनट में तैयार करें नाश्ता, सिर्फ 2 कच्चे आलू से बनाएं ये टेस्टी डिश
Feb 16, 2026 | 06:24 AMभारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी
Feb 16, 2026 | 06:11 AMAaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM













