
महाशिवरात्रि पर करें ये महाउपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri 2025: कल 26 फरवरी को पूरे देशभर में महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जा रहा है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बड़ा महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनचाहे वरदान तुरंत मिलते हैं। इसके साथ ही आध्यात्मिक विकास भी होता है। भगवान शिव और पार्वती का विवाह भी इसी दिन हुआ था। इस कारण महाशिवरात्रि की रात शिव और शक्ति के मिलन की रात भी कहलाती है।
शिवमहापुराण के अनुसार, अगर महाशिवरात्रि पर कुछ आसान से उपायों को करने से व्यक्ति मालामाल हो जाता है। इसके साथ ही उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि शिवमहापुराण में किन उपायों को बताया गया है।
महाशिवरात्रि पर करें ये महाउपाय
बेलपत्र के पेड़ के नीचे करें ये काम
शिवरात्रि के दिन बेलपत्र के वृक्ष के नीचे खड़े होकर घी और खीर का दान करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। धन संबंधी समस्याओं भी दूर होती हैं।
शिव मंदिर में दीपक करें प्रज्ज्वलित
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में घी का दीपक जलाना भी बड़ा शुभ होता हैं। शिवपुराण के अनुसार, कुबेर ने पिछले जन्म में महाशिवरात्रि पर शिवलिंग के पास दीपक जलाया था। इसके चलते वे इस जन्म में धन के कोषाध्यक्ष बने। इस कारण महाशिवरात्रि पर शिवलिंग के पास दीपक अवश्य जलाएं।
हनुमान जी की करें पूजा
आपको बता दें, भगवान शिव के अंशावतार हनुमान जी की भी पूजा महाशिवरात्रि के दिन करनी चाहिए। माना जाता है कि इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने मात्र से भगवान हनुमान आर भोलेनाथ दोनों ही प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही भक्तों पर हनुमान जी और शिवजी की कृपा बनी रहती है। जीवन में किसी भी प्रकार की अगर दिक्कत आ रही होती है तो वह दूर हो जाती है।
महाशिवरात्रि के दिन करें दान
महाशिवरात्रि के दिन शादीशुदा महिला को सुहाग का सामान जरुर दान करना चाहिए। सुहाग के सामान में लाल साड़ी, चूड़ियां और कुमकुम आदि को शामिल जरूर करें। ऐसा करने से जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
रात 12 बजे करें ये काम
महाशिवरात्रि के दिन रात 12 बजे चंद्रमा को दूध और जल अर्पित करें। इसके साथ ही ‘ओम सोमाय नमः’ का 21 बार जाप करें। ऐसा करने से मानसिक शांति और आर्थिक वृद्धि होती है।






