मंगलवार को बिल्कुल न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है परिणाम, जानिए क्या करना होगा अतिशुभ
Lord Hanuman: मान्यता है कि मंगलवार को बजरंगबली की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करने से शुभ फल प्राप्त होता है। वहीं, इस दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है। जानिए क्या करने की मनाही होती है?
- Written By: सीमा कुमारी
मंगलवार के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। आज मंगलवार का दिन पवन पुत्र हनुमान जी और मंगल ग्रह को समर्पित है। हिन्दू मान्यता के अनुसार, इस दिन विशेष रूप से हनुमान जी किनपूजा अर्चना की जाती है। ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के कुछ नियम हिंदू धर्म शास्त्रों में बताए गए गए है।
शास्त्रों में बताया गया है मंगलवार के दिन व्यक्ति को कौन से काम करने से बचना चाहिए, ताकि भगवान हनुमान और मंगल देव प्रसन्न रहें। ऐसे में आइए जानते हैं मंगलवार के दिन व्यक्ति को कौन से काम करने से बचना चाहिए।
मंगलवार के दिन कौन से काम करने से बचना चाहिए
न करें पैसों का लेन-देन
ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, मंगलवार के दिन पैसों का लेन-देन करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, इस दिन कोई नया कर्ज भी नहीं लेना चाहिए। कहते हैं, मंगलवार को नया कर्जा लेना नुकसानदायक हो सकता है। इस दिन दिया गया उधार भी नहीं मिल पाता। वहीं कर्ज चुकता करने के लिए ये दिन शुभ माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Mahasanyog Vat Savitri Vrat : आज वट सावित्री व्रत पर महासंयोग, नोट कर लें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
Vat Savitri Vrat Katha : आज वट सावित्री व्रत में अवश्य पढ़ें यह कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा
तामसिक भोजन का सेवन न करें
कहा जाता है कि, मंगलवार के दिन मांस, मछली, अंडे या शराब का सेवन वर्जित माना गया है। इन चीजों के सेवन से मंगल की नकारात्मक उर्जा बढ़ती है। इससे परिवार में झगड़े और मानसिक तनाव पैदा हो सकता है।
बाल, दाढ़ी या नाखून न काटें
कहते है इस दिन तामसिक भोजन के अलावा,बाल, दाढ़ी या नाखून आदि काटना भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से स्वास्थ्य और आयु नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है।
मंगलवार के दिन क्या करना शुभ
सनातन धर्म में मंगलवार के दिन का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही लाल चोला अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में आ रहे दुख और संकट छुटकारा मिलता है और बजरंगबली की कृपा से कारोबार में वृद्धि होती है।
ये भी पढ़ें-तुलसी की मंजरी कर सकती है आपका बेड़ा पार, बस कर लें ये उपाय, धन ही धन
अगर आप जीवन में लंबे समय से कर्ज से संबंधित समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पढ़ें। लाल मसूर, गुड़ या लाल वस्त्र का दान करें। बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं। इन सभी कामों से मंगल देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
