Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?

Best Vastu Tips for House: वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं, जो जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि कर सकती है। वास्तु के अनुसार, विंड चाइम को घर में लगाने की भी सही दिशा बताई गई है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 02, 2026 | 07:58 AM

वास्तु टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Home Vastu Tips for Prosperity: अपने घरों में सजावट के लिए तरह-तरह की चीजें रखी जाती हैं। आपने कई घरों में विंड चाइम लगा देखा होगा, जो हल्की सी हवा के साथ मीठी सी संगीत बिखेरती है। वास्तु के अनुसार इसे बहुत शुभ माना जाता है।

विंड चाइम्स व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि कर सकता है। इसके लिए आपको विंड चाइम्स को लगाने से पहले कुछ वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। आपके जीवन में इसके सकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।

विंड चाइम्स के लिए सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम को घर की पश्चिम या उत्तर दिशा में लगाना बेहतर माना जाता है। वहीं, अगर लकड़ी के विंड चाइम्स हैं, तो इसे घर के पूर्व और दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में विंड चाइम लगाने से आपके जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहती है।

सम्बंधित ख़बरें

मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा

Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क

Photo Frame Vastu: इस दिशा में लगाएंगे फोटो फ्रेम तो घर में बढ़ेगा प्यार और खुशहाली, जानें वास्तु के नियम

दूर होगा वास्तु दोष

कई लोग घर के मुख्य द्वार पर भी विंड चाइम लगाते हैं। इसके लिए हमेशा चार छड़ों वाली विंड चाइम चुननी चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म हो सकता है। वहीं, अगर आप अपने ड्राइंग रूम में छह छड़ वाला विंड चाइम लगाते हैं, तो इससे भी आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिल सकते हैं ये लाभ

वास्तु के  मुताबिक, विंड चाइम्स की आवाज मानसिक शांति प्रदान करती है। यह सुरीली आवाज घर के सभी सदस्यों को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। लेकिन वहीं, इसे गलत दिशा में लगाने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है।

वास्तु टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)

ऑफिस में यहां लगाएं विंड चाइम

यदि आप अपने ऑफिस में भी विंड चाइम लगाना चाहते हैं, तो इसे किसी दरवाजे या खिड़की पर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यहां विंड चाइम लगाने से उसे सीधी हवा मिलती है, जिससे वह बजता रहता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

बेडरूम में ऐसे लगाएं विंड चाइम

वास्तु के अनुसार, बेडरूम में विंड चाइम लगाते समय ध्यान रहे कि विंड चाइम 9 छड़ों वाला हो। बेडरूम में इससे कम वाले विंड चाइम कभी न लगाएं, वरना वैवाहिक जीवन में कई परेशानियां आएगी।

वास्तु टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)

विंड चाइम के नीचे बैठना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम के नीचे बैठना बिल्कुल सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। इसके साथ ही कड़ी मेहनत करने के बावजूद सफलता हासिल नहीं होती है।

ये भी पढ़ें- Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां

इन जगहों पर न लगाएं विंड चाइम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह पूजा घर या फिर किचन में न हो। इस जगहों पर इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा अधिक निकलती है। किचन में विंड चाइम लगाने से घर की महिलाओं को शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है।

Wind chime vastu tips home placement rules

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 07:44 AM

Topics:  

  • good life
  • Home Tips
  • Vastu Defects
  • Vastu Tips
  • Vastu Tricks
  • vastu-jyotish

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.