Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए

Hindu Feet Touching Beliefs: हिंदू संस्कृति में अपने बड़ों के पैर छूने को अच्छा संस्कार माना जाता है। यह बड़े-बुजुर्गों के प्रति सम्मान का प्रतीक होता है, लेकिन कुछ लोगों के पैर छूने की मनाही भी है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 02, 2026 | 08:49 AM

चरण स्पर्श (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Religious Beliefs About Touching Feet: हिंदू धर्म में माता पिता, गुरुजन और बड़े-बुजुर्गों के पैर छूने की परंपरा सदियों से चलती आ रही है। बचपन से ही पैर छूकर प्रणाम करने की परंपरा सिखाई जाती है। लेकिन शास्त्रों में बताया गया है कि कुछ लोगों के पैर छूने या उनसे पैर छुआने से व्यक्ति को जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता

नहीं मिलता पूजा का फल

माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति पूजा-पाठ कर रहा है, तो इस दौरान उस व्यक्ति के पैर नहीं छूने चाहिए। वरना इससे पूजा में बाधा उत्पन्न हो सकती है। वहीं, मंदिर में भी किसी के पैर छूना सही नहीं माना जाता, क्योंकि मंदिर भगवान का स्थान होता है और मंदिर में भगवान से बढ़कर कोई नहीं हो सकता है। मंदिर में केवल उसी सर्व शक्तिमान के आगे झुकना चाहिए।

बन सकते हैं पाप के भागीदार

हिंदू धर्म में बेटियों को देवी का रूप माना जाता है। ऐसे में घर की बेटियों से कभी भी पैर नहीं छुआना चाहिए। कहा जाता है कि कुंवारी कन्याओं से पैर छूआने से व्यक्ति पाप का भागीदार बन सकता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मामा-मामी को अपने भांजा या फिर भांजी से भी चरण स्पर्श नहीं करवाना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

House Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां

Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग

Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?

Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां

चरण स्पर्श (फोटो.सोशल मीडिया)

न छुएं इन लोगों के पैर

हिंदू धर्म यह माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति श्मशान घाट से लौट रहा है, तो उस व्यक्ति के पैर नहीं छूने चाहिए, फिर चाहे वो आपसे बड़ा ही क्यों न हो। साथ ही सोते हुए व्यक्ति के पैर भी नहीं छूने चाहिए।

किन लोगों के पैर छूने चाहिए

सनातन परंपरा के अनुसार हमें हमेशा योग्य लोगों के पैर छूने चाहिए। जैसे माता, पिता, गुरु आदि। इनके अलावा हिंदू धर्म में छोटों के पैर भी छूने का विधान है। जैसे नवरात्रि में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पैर छूने की परंपरा है। कहा जाता है कि ब्राह्मण का बच्चा भी पैर छूने के काबिल होता है। उसके पैर छूने से भी पुष्य प्राप्त होता है।

चरण स्पर्श (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?

कैसे छूना चाहिए बड़ों का पैर?

हिंदू धर्म में पूजनीय लोगों या फिर बड़ों के पैर तीन तरीके से छुए जाते हैं। जिसमें आदमी कमर झुकाकर अपने से वरिष्ठ व्यक्ति के पैर छूकर आशीर्वाद मांगता है। दूसरे तरीके में वह अपने घुटनों को मोड़कर बैठता है और सामने वाले के पैर छूता है। इसके अलावा तीसरे तरीके में वह व्यक्ति को दंडवत प्रणाम करता है। जिसमें वह पेट के बल जमीन में सीधे लेटकर प्रणाम करता है।

Religious tips people whose feet you should not touch

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 08:49 AM

Topics:  

  • good life
  • Religion News
  • Sanatan Culture
  • Sanatan Hindu religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.