Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Guruvar Upay For Marriage: अगर विवाह में लगातार देरी हो रही है, तो ज्योतिष के अनुसार गुरुवार के दिन किए गए कुछ सरल उपाय शुभ संयोग बनने में सहायक माने जाते हैं। जानिए कौन-सा उपाय हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
गुरुवार के दिन दान का महत्व (सौ.AI)
Guruvar Ke Din Kya Kare For Marriage: भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए गुरुवार का दिन विशेष महत्व रखता है। धर्म शास्त्रों में इस दिन किए गए मांगलिक कार्यों का बड़ा महत्व बताया गया है। बताया जाता है कि, गुरु ग्रह का प्रभाव इस दिन पर विशेष रूप से पड़ता है। इस दिन अगर कुछ विशेष उपाय करें तो व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन से नकारात्मकता का नाश होता है जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होने लगता है और बाधाएं दूर होती है।
गुरुवार के दिन किन चीजों का दान करें?
-
हल्दी का दान से सुख-समृद्धि बढ़ती है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह का संबंध हल्दी से है। ऐसे में अगर गुरुवार के दिन हल्दी का दान करें तो जीवन की सभी परेशानियों का अंत होता है। मानसिक तनाव दूर होता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है और जीवन की बाधाओं का अंत होता है।
-
पीले वस्त्रों का दान से जीवन में मान-सम्मान बढ़ता
ज्योतिषयों के अनुसार, गुरुवार के दिन हल्दी दान के अलावा,पीले वस्त्रों का दान से बृहस्पति ग्रह की कृपा होती हैं। ऐसे में इस दिन पीले रंग के वस्त्रों का दान करना भी बहुत शुभ होता है। मान्यतानुसार, गुरु दोष का प्रभाव दूर करने के लिए और स्वास्थ्य में सुधार के लिए और भारी कर्ज को दूर करने के लिए पीले वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता हैं इस दान से जीवन में मान-सम्मान बढ़ता है और उन्नति के रास्ते खुलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
ये भी पढ़ें- Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
-
चना दाल और गुड़ का दान से भाग्योदय होता है
गुरुवार के दिन चने की दाल और गुड़ का दान करना भी बड़ा शुभ माना जाता हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दान को करने से भाग्योदय होता है। आर्थिक स्थिति से लेकर परिवार में सुख- समृद्धि बढ़ती है।
-
पीले रंग की चीजों का दान से ग्रह और भगवान विष्णु की कृपा
गुरुवार के दिन अगर पीले रंग की कुछ वस्तुओं का दान करें तो भाग्य का साथ होगा। फल, पीली मिठाई या अन्य पीली चीजों का दान करने से गुरु ग्रह और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो सकती है। जीवन में करियर से लेकर विवाह का शुभ योग प्राप्त होते है।
