- Hindi News »
- Religion »
- Daily Horoscope 14 January 2026 Rashifal Today Zodiac Signs
आज का राशिफल 14 जनवरी: मकर संक्रांति पर चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल और लकी कलर
Aaj Ka Rashifal 14 January 2026: संक्रांति के खास मौके पर ग्रहों की स्थिति में होने वाला परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

आज का राशिफल 14 जनवरी (डिजाइन फोटो)
Today Horoscope 14 January 2026: आज 14 जनवरी 2026 बुधवार का दिन है। सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही आज कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव आने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा। वहीं कुछ को स्वास्थ्य और विवादों से बचने की जरूरत है।
आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ संजीत कुमार मिश्रा जी से मेष से मीन तक मकर संक्रांति पर सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि (Aries): कानूनी कार्यों में मिलेगी सफलता
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक शांति लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और आपकी निर्णय क्षमता पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। हालांकि निवेश या व्यापार में जोखिम लेने से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में जीत हासिल हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 15 मार्च को जन्मे लोगों की चमकने वाली है किस्मत! जानें अपना पूरा वार्षिक भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 15 March: रविवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन?
Weekly Horoscope 15-21 March: चैत्र नवरात्रि और खरमास का आरंभ, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए यह सप्ताह
Birthday Horoscope 14 March: आज जन्मे लोगों के लिए खुशखबरी, मकर और कुंभ को मिलेगी आर्थिक उन्नति!
लकी नंबर: 5, लकी कलर: गुलाबी
वृष राशि (Taurus): सावधानी बरतने का दिन
वृष राशि वालों को आज विशेष रूप से वाहन और मशीनरी के काम में सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। किसी से भी संवाद करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों से दूर रहें। प्रतियोगिता के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और कम मेहनत में अधिक लाभ प्राप्त होगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन काम की व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है।
लकी नंबर: 1, लकी कलर: नीला
मिथुन राशि (Gemini): नई परियोजनाओं पर काम का अवसर
मिथुन राशि के जातकों को नई परियोजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा लेकिन प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। खासकर पित्त संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के लिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन शाम तक कोई दुखद समाचार मिलने से मन विचलित हो सकता है। खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़ें:- Grah Gochar 2026: मकर राशि में बनने वाला ‘चतुर्ग्रही योग’ विश्व के लिए वरदान या अभिशाप? जानें भविष्यवाणी
लकी नंबर: 5, लकी कलर: क्रीम
कर्क राशि (Cancer): प्रेम और व्यापार के लिए अनुकूल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभदायक सिद्ध होगी। प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। आपकी बुद्धिमानी से प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई पर ध्यान देने का यह सबसे उत्तम समय है। संगीत और कला में आपकी रुचि बढ़ेगी। हालांकि जमानत या किसी भी तरह के जोखिम भरे कार्यों से दूर रहने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 3, लकी कलर: लाल
सिंह राशि (Leo): मान-सम्मान और धन लाभ
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। सरकारी अटके हुए कागजी काम आज पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और अचानक कहीं से गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है।
लकी नंबर: 2, लकी कलर: सफेद
प्रतीकात्मत तस्वीर (सौ. एआई)
कन्या राशि (Virgo): सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि
कन्या राशि के जातकों को आज भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। कम प्रयास में भी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन अपनी कीमती वस्तुओं का प्रदर्शन करने से बचें। कार्यक्षेत्र में साहस और उत्साह बना रहेगा। वाहन खरीदने या बेचने की योजना सफल हो सकती है। व्यापार में निवेश के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और चंचल स्वभाव के कारण आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर: 9, लकी कलर: संतरी
तुला राशि (Libra): आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
तुला राशि वालों के लिए धन से जुड़ी चिंताएं आज दूर होंगी। व्यापार में छोटे बदलाव लाभदायक रहेंगे और पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार और कुटुंब का सहयोग मिलेगा। आज आपको मनपसंद और स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। महिलाओं के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी और यश की प्राप्ति होगी। भाई-बहनों से रिश्ते मधुर रहेंगे।
लकी नंबर: 3, लकी कलर: केसरी
वृश्चिक राशि (Scorpio): व्यापार में उन्नति के योग
वृश्चिक राशि के जातकों की मानसिक स्थिति आज मजबूत रहेगी। व्यापार में उन्नति होगी और कला-संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा। हालांकि दोपहर के बाद किसी रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है इसलिए शांत रहें। अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें उनके खोने का डर है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर: 2, लकी कलर: सफेद
धनु राशि (Sagittarius): स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान
धनु राशि के जातक आज कार्यों में लापरवाही न बरतें वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। ट्रेडिंग और शेयर बाजार से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। खासकर कान के रोग या सर्दी-जुकाम परेशान कर सकते हैं। घर के बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखें उनकी स्थिति बिगड़ सकती है।
लकी नंबर: 7, लकी कलर: नीला
मकर राशि (Capricorn): बैंकिंग और कोर्ट कार्यों में लाभ
मकर राशि वालों के लिए लाभ के स्रोत मजबूत होंगे। शेयर बाजार और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शानदार है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। आज किसी उत्सव या पार्टी में शामिल होने का अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मेहनत का फल मिलने वाला समय है। खान-पान पर नियंत्रण रखें पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
लकी नंबर: 3, लकी कलर: भूरा
कुंभ राशि (Aquarius): संपत्ति लाभ और विजय का दिन
कुंभ राशि के जातकों को आज स्थायी संपत्ति (भूमि-भवन) का लाभ मिल सकता है। शत्रुओं पर आपकी विजय होगी। आपकी बुद्धिमानी और कार्यकुशलता के कारण सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। विलासी जीवन व्यतीत होगा और राजकीय कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। नया घर खरीदने की योजना सफल हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है उनका ध्यान रखें।
लकी नंबर: 8, लकी कलर: पीला
मीन राशि (Pisces): शुभ समाचार और प्रेम की मजबूती
मीन राशि वालों के लिए आज पुराने रिश्तेदारों से मुलाकात का दिन है। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें फिलहाल बड़ा फायदा होता नहीं दिख रहा है। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कानून से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मानसिक रूप से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 1, लकी कलर: हरा

Daily horoscope 14 january 2026 rashifal today zodiac signs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
EC आज करेगा बंगाल-असम चुनाव की तारीखों का ऐलान! सामने आया बड़ा अपडेट
Mar 15, 2026 | 09:54 AMईरानी हमले में नेतेन्याहू की मौत! इजरायली PMO ने जारी किया बयान, बताई सोशल मीडिया पर दावों की सच्चाई
Mar 15, 2026 | 09:51 AMक्या आपका भी टैक्स बकाया है? आरमोरी नप की 15 मार्च की डेडलाइन याद रखें, वरना सील हो सकती है संपत्ति
Mar 15, 2026 | 09:45 AMT20 Women’s Mumbai League के पहले सीजन का आगाज जल्द, रोहित शर्मा ने किया ट्रॉफी का अनावरण
Mar 15, 2026 | 09:37 AMनासिक में आईएमकेई-2026 का आगाज, ‘साइंस फॉर लाइफ’ थीम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, तकनीक के भविष्य पर चर्चा
Mar 15, 2026 | 09:37 AMमिडिल ईस्ट हालात के बीच इंडिगो ने बदला उड़ान शेड्यूल, 28 मार्च तक नई व्यवस्था लागू
Mar 15, 2026 | 09:34 AMईरान की सत्ता के लिए रजा पहलवी ने कसी कमर, क्या वेनेजुएला की ‘आयरन लेडी’ जैसा होगा अंजाम?
Mar 15, 2026 | 09:32 AMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM














