नासिक में आईएमकेई-2026 का आगाज, 'साइंस फॉर लाइफ' थीम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, तकनीक के भविष्य पर चर्चा

Nashik IMKE 2026 Conference: नासिक में गोखले एजुकेशन सोसायटी के 2 दिवसीय IMKE-2026 सम्मेलन का उद्घाटन हुआ। ‘साइंस फॉर लाइफ’ थीम पर 400 से अधिक शिक्षाविद विज्ञान, AI तकनीक के भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं
IMKE-2026 Kicks Off in Nashik: International Conference on the Theme 'Science for Life' Discusses the Future of Technology
Nashik International Multidisciplinary Conference( सोर्स:सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik International Multidisciplinary Conference: नासिक नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गोखले एजुकेशन सोसायटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बहुविद्याशाखीय ज्ञान विनिमय परिषद (आईएमकेई-2026) का 'गुरु दक्षिणा सभागार' में उत्साहपूर्वक उद्घाटन हुआ, 'साइंस फॉर लाइफः इनोवेशन, इंट्रीग्रेशन एंड इम्पैक्ट' थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के 400 से अधिक शिक्षाविद तकनीक और शिक्षा के भविष्य पर मंथन कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का नजरियाः विज्ञान, एआई और संवेदनाएं

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों ने भविष्य की तकनीकों और उनके सामाजिक प्रभाव पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि डॉ. शरद काले ने परमाणु विज्ञान का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे इलेक्ट्रॉन छोड़कर परमाणु सकारात्मक बनता है, वैसे ही जीवन से नकारात्मकता हटाकर ही हम सार्थक अनुसंधान कर सकते हैं।

उन्होंने संवाद और विचारों के आदान-प्रदान को प्रगति की जड़ बताया, डॉ. विवेक सावंत ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर मार्गदर्शन करते हुए एक महत्वपूर्ण बात कही।

उन्होंने कहा कि यदि एआई की तकनीक में 'सत्य' का समावेश हो, तो भविष्य का विश्व और भी सुंदर और विश्वसनीय होगा। डॉ. अमृता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि तकनीकी बदलाव कितने भी तीव्र क्यों न हों, करुणा और मानवीय संवेदनाओं का महत्व कभी कम नहीं होना चाहिए, वहीं डॉ. कमल दुआ ने चिकित्सा और फार्मा क्षेत्र में आ रहे क्रांतिकारी बदलावों पर प्रकाश डाला।

संस्था का विजन और प्रकाशन

संस्था की सचिव डॉ. दीप्ति देशपांडे ने अध्यक्षता करते हुए शोधार्थियों को मूल्य-आधारित शिक्षा से जुड़ने का आह्वान किया। अक्षय देशपांडे ने स्टाफ ट्रेनिंग एकेडमी के माध्यम से छात्रों के भविष्य को संवारने का विजन साझा किया।

विशेष विमोचन

परिषद के दौरान IMKE Ab stract Book, विशेष अंक 'स्वाप्रेरणा और पुस्तक 'बियांड चॉक एंड टॉक' का विमोचन किया गया। चयनित 95 शोध पत्रों को अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में स्थान मिलेगा और सर्वश्रेष्ठ 3 शोच पत्रों व पोस्टरों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञान और तकनीक का संगम

आयोजक: गोखले एजुकेशन सोसायटी (स्टाफ ट्रेनिग एकेडमी और संबंधित कॉलेज)

विषयः जीवन के लिए विज्ञानः नवाचार, एकीकरण और प्रभाव, सहभागी 400।

प्रतिनिधि और 95 शोध पत्र मुख्य फोकसः एआई, डिजिटल नवाचार और फार्मा क्षेत्र की तकनीक।

विशेष उपलब्धि: अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में शोध पत्री का प्रकाशन और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com