इस देश के राष्ट्रीय ध्वज में बना है हिंदू मंदिर? जानिए इससे जुड़ा ऐतिहासिक रहस्य

Angkor Wat Temple: दुनिया में हिंदू धर्म को मानने वालों की सबसे बड़ी आबादी भारत में रहती है, जबकि नेपाल हिंदू जनसंख्या के लिहाज से दूसरा बड़ा देश है। लेकिन ऐसा देश है जिसके तिरंंगे पर हिंदू मंदिर है।
country national flag has a hindu temple cambodia national flag
Cambodia Flag Hindu Temple (Source. Pinterest)
Updated on

Angkor Wat Temple in Flag: दुनिया में हिंदू धर्म को मानने वालों की सबसे बड़ी आबादी भारत में रहती है। भारत में हिंदुओं की संख्या 100 करोड़ से भी अधिक मानी जाती है, जबकि नेपाल हिंदू जनसंख्या के लिहाज से दूसरा बड़ा देश है। इसके बावजूद भारत और नेपाल दोनों ही देशों के राष्ट्रीय ध्वज में किसी भी हिंदू मंदिर या धार्मिक स्थल की तस्वीर मौजूद नहीं है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि दुनिया में एक ऐसा देश जरूर है, जिसके राष्ट्रीय ध्वज में एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर को स्थान दिया गया है।

कंबोडिया: एकमात्र देश जिसके ध्वज में हिंदू मंदिर

कंबोडिया दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जिसके राष्ट्रीय ध्वज में हिंदू मंदिर की आकृति बनी हुई है। कंबोडिया के झंडे में विश्वप्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर को दर्शाया गया है। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, वर्ष 1875 से ही कंबोडिया के ध्वज में अंकोरवाट मंदिर की छवि शामिल की गई थी। उस समय झंडे में ऊपर और नीचे नीली पट्टियां होती थीं, बीच में लाल पट्टी और उसके केंद्र में मंदिर का रेखाचित्र बनाया गया था।

अंकोरवाट: दुनिया का विशाल धार्मिक स्मारक

अंकोरवाट को दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक स्मारकों में से एक माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में महिधरपुरा वंश के राजाओं द्वारा कराया गया था। यह मंदिर अपनी पांच ऊंची मीनारों के लिए प्रसिद्ध है, हालांकि राष्ट्रीय ध्वज में मंदिर का एक सरल और शैलीबद्ध रूप ही दिखाया गया है, जिसमें सभी मीनारों को वास्तविक रूप में नहीं दर्शाया जाता।

कंबोडिया के ध्वज की बनावट

कंबोडिया के राष्ट्रीय ध्वज में तीन क्षैतिज पट्टियां होती हैं। ऊपर और नीचे नीले रंग की पट्टियां होती हैं, जबकि बीच में चौड़ी लाल पट्टी होती है। इसी लाल पट्टी के केंद्र में सफेद रंग से अंकोरवाट मंदिर की आकृति बनी होती है, जो झंडे को विशिष्ट पहचान देती है।

रंगों और प्रतीकों का अर्थ

कंबोडिया के ध्वज में इस्तेमाल किए गए रंग भी गहरे अर्थ रखते हैं। नीला रंग राजशाही और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग देश और उसके नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि सफेद रंग धर्म, पवित्रता और आध्यात्मिक मूल्यों को दर्शाता है। अंकोरवाट मंदिर कंबोडिया की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक है।

कब मिली आधिकारिक मान्यता

कंबोडिया का राष्ट्रीय ध्वज समय-समय पर बदला गया, लेकिन हर संस्करण में अंकोरवाट मंदिर की उपस्थिति बनी रही। वर्तमान स्वरूप वाले ध्वज को वर्ष 1989 में स्वीकार किया गया और 1993 में सरकार की ओर से इसे पूर्ण आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com