-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Aarti Also Resonates In Muslim Countries Around The World Ancient Hindu Temples Are Located In 9 Countries
दुनिया के मुस्लिम देशों में भी गूंजती है आरती: 9 देशों में बसे हैं प्राचीन हिंदू मंदिर
- Written By: सिमरन सिंह
Hindu Mandir Abroad: भारत अपनी धार्मिक विविधता के लिए जाना जाता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि हिंदू मंदिर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई कट्टर मुस्लिम देशों में भी मौजूद हैं।

कौन से देशों में है हिन्दू मंदिर। (सौ. Freepik)
Hindu Temples in Muslim Countries: भारत अपनी धार्मिक विविधता के लिए जाना जाता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि हिंदू मंदिर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई कट्टर मुस्लिम देशों में भी मौजूद हैं। दुनिया भर में फैले हिंदू समुदाय ने अपनी परंपराओं और मान्यताओं को जहां-जहां बसाया, वहां मंदिरों ने भी अपनी जगह बना ली। आइए जानते हैं उन 9 मुस्लिम देशों के बारे में, जहां आज भी हिंदू मंदिर आस्था का केंद्र बने हुए हैं।
पाकिस्तान: सातवीं सदी का प्राचीन कटासराज मंदिर
पड़ोसी देश पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में स्थित कटासराज मंदिर हिंदू इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सातवीं शताब्दी में निर्मित इस विशाल मंदिर परिसर में राम मंदिर, हनुमान मंदिर और शिव मंदिर आज भी मौजूद हैं और स्थानीय हिंदू समुदाय के लिए प्रमुख तीर्थस्थल हैं।
मलेशिया: बटू गुफाओं की भव्यता
मलेशिया में बड़ी संख्या में तमिल हिंदू रहते हैं, इसलिए यहां कई प्रसिद्ध मंदिर देखने को मिलते हैं। गोमबाच की बटू गुफाएं अपने विशाल मंदिर समूह के लिए जानी जाती हैं। प्रवेश द्वार पर स्थित भगवान मुरुगन की विशाल स्वर्णिम प्रतिमा यहां का मुख्य आकर्षण है।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
इंडोनेशिया: मुस्लिम देश, पर संस्कृति में हिंदू रंग
हालांकि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है, लेकिन इसकी संस्कृति में आज भी हिंदू रीति-रिवाजों की गहरी छाप है। देश में बड़ी संख्या में हिंदू मंदिर और पूजा-स्थल मौजूद हैं, जो इस सांस्कृतिक संबंध को और मजबूत करते हैं।
बांग्लादेश: ढाकेश्वरी मंदिर का महत्व
भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव के बीच एक सच्चाई यह भी है कि यहां बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं। ढाका के प्रसिद्ध ढाकेश्वरी मंदिर में रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा देशभर में कई अन्य मंदिर भी सक्रिय हैं।
ओमान: मस्कट का शिव मंदिर
फरवरी 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान दौरे के दौरान मस्कट के प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन किए थे। इसके अलावा यहां श्री कृष्ण मंदिर और एक गुरुद्वारा भी मौजूद है, जो भारतीय प्रवासियों की धार्मिक पहचान को सहेजे हुए है।
संयुक्त अरब अमीरात: अबूधाबी का पहला विशाल हिंदू मंदिर
यूएई की राजधानी अबूधाबी में पहला भव्य हिंदू मंदिर खोला गया, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। दुबई में भी कई हिंदू मंदिर हैं, जिनमें शिव मंदिर और शिरडी तीर्थ शामिल हैं। यहां भारतीय समुदाय मंदिरों को अपना सांस्कृतिक केंद्र मानता है।
बहरीन: भारतीय समुदाय की आस्था का केंद्र
बहरीन में काम की तलाश में आने वाले भारतीयों की संख्या काफी है। उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए यहां शिव मंदिर और अयप्पा मंदिर स्थापित किए गए हैं।
ये भी पढ़े: 2500 साल पुराना नागकुंड! एक बार स्नान करते ही कालसर्प दोष से मिलती है राहत?
अफ़ग़ानिस्तान: संघर्षों के बीच बची पहचान
तालिबान शासन और वर्षों के संघर्ष के कारण अफ़ग़ानिस्तान में हिंदुओं की संख्या लगातार कम हुई है। कई मंदिर क्षतिग्रस्त होने के बावजूद काबुल और कुछ अन्य शहरों में हिंदू मंदिर आज भी मौजूद हैं, जो इतिहास और आस्था की निशानी हैं।
लेबनान: ज़ैतून में छिपा हिंदू आस्था स्थल
लेबनान के ज़ैतून क्षेत्र में भी हिंदू मंदिर पाए जाते हैं। हालांकि 2006 के इज़राइल-हिज़्बुल्लाह युद्ध के बाद यहां भारतीयों की संख्या में कमी आई, लेकिन मंदिर आज भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।
Aarti also resonates in muslim countries around the world ancient hindu temples are located in 9 countries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













