- Hindi News »
- Religion »
- Bageshwar Mutt Will Be Realized In Bhiwandi Mumbai Flag Of Sanatan Will Be Hoisted All Over World Dhirendra Shastri
भिवंडी में आकार ले रहा बागेश्वर धाम जैसा मठ, विश्व में फहराएगी सनातन की ध्वज पताका, 14 अप्रैल को धीरेंद्र शास्त्री रखेंगे नींव
भिवंडी मानकोली में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन प्रवचन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां छतरपुर के बागेश्वर धाम मठ जैसा ही एक विशाल मठ एवं हनुमानजी का मंदिर बनने जा रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे

भिवंडी में साकार हो रहा बागेश्वर मठ। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: ठाणे जिले के भिवंडी मानकोली में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन प्रवचन में उनके भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दरअसल, यहां छतरपुर के बागेश्वर धाम मठ जैसा ही एक विशाल मठ एवं हनुमान जी का मंदिर बनने जा रहा है, जिसकी आधारशिला 14 अप्रैल को रखी जाएगी। इस मठ में बागेश्वर धाम वाले बालाजी महाराज अर्थात श्रीहनुमान जी महाराज की मूर्ति लगेगी, जिसे बागेश्वर धाम की प्रतिमूर्ति मानी जाएगी।
इसके पहले संत धीरेंद्र शास्त्री का दरबार यहां लगा है, जहाँ हजारों की संख्या में आम से लेकर खास तक लोग अपनी अर्जी लेकर आ रहे हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज सनातन धर्म की पताका पूरे विश्व में फहरा रही है। हम सनातन के ध्वजवाहक हैं। उन्होंने कहा कि अकबर और बाबर इस देश के नायक कभी नहीं हो सकते, इस देश के नायक हमारे शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए, न कि आक्रांता क्रूर हत्यारों मुगलों के मार्गों पर।
बन रहा विशाल मठ-मंदिर
यहां कई एकड़ जमीन पर बागेश्वर का विशाल मठ बनने जा रहा है। मठ के लिए जमीन दान में देने वाले उद्योगपति व समाजसेवी रूद्रप्रताप त्रिपाठी ने कहा कि यह मठ भी छतरपुर के बागेश्वर मठ के अधीन ही रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
कला में राजनीति बर्दाश्त नहीं, विजय पाटकर को नामांकन से रोकने पर यशोमती ठाकुर ने सरकार को घेरा
IPL मैचों में ‘सलाम मुंबई’ नारे पर बढ़ा विवाद; BJYM ने MCA अध्यक्ष से मिलकर की ‘नमस्कार मुंबई’ लिखने की मांग
संसद रत्न 2026: शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे दूसरी बार होंगे सम्मानित; संसदीय प्रदर्शन में फिर गाड़ा झंडा
Thane Shahpur Water Crisis: मुंबई को पानी देने वाला शहापुर खुद प्यासा, 57 हजार लोग टैंकरों पर निर्भर
3 विशाल पंडालों में कार्यक्रम
3 विशाल पंडालों में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का “प्रवचन, दरबार और कष्ट निवारण का काम” चल रहा है। शास्त्री जी अपनी चिर परिचित शैली में हनुमान जी और सनातन धर्म पर प्रवचन दे रहे हैं। उन्हें सुनकर हजारों भक्तमंडली भावविभोर हो जा रही है। बागेश्वर धाम के जैसे ही यहां भी वह पर्ची निकालकर लोगों को मंच पर बुलाकर उन्हें संतुष्ट कर रहे हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
शास्त्री के बेबाक बोल
कार्यक्रम स्थल के पास बने अस्थाई आवास पर कुछ पत्रकारों के साथ मुलाकात करते हुए पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान जी, सनातन धर्म, हिंदुस्थान और हिंदूराष्ट्र के मुद्दे पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाला प्रत्येक नागरिक हिन्दू है, जो देश के खिलाफ है वह सनातनी नहीं है। हिंदूराष्ट्र को लेकर वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उनका मानना है कि जल्दी ही यह देश हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा। उन्होंने बेबाकी से कहा कि भारत तो मूलतः हिंदू राष्ट्र ही है।
प्रासंगिक नहीं है वक्फ बोर्ड
देश के युवा संत धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि जब पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए हिंदू बोर्ड नहीं है तो यहां के अल्पसंख्यकों के लिए वक्फ बोर्ड की क्या प्रासंगिकता है? उन्होंने कहा कि केंद्र ने इस वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन करके ऐतिहासिक और सटीक कदम उठाया है। मौजूदा वक्फ बोर्ड को “केवल जमीन कब्जा करने वाला बोर्ड” बताते हुए शास्त्री जी ने कहा कि इसने गरीब मुसलमानों को और गरीब बनाया है। इससे किसी का भी भला नहीं हुआ।
भिवंडी में भव्य मंदिर व मठ लेगा आकार
ऐतिहासिक शहर भिवंडी के काल्हेर में बन रहे बागेश्वर धाम मठ के उद्देश्य के बारे में बागेश्वर के परमभक्त रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि यहां पर बड़े पैमाने पर पूजा पाठ, यज्ञ हवन, प्रबचन दरबार आदि का कार्य होता रहेगा। इससे इस क्षेत्र की गरिमा बढ़ेगी। लाखों की संख्या में लोग बागेश्वर धाम जाते हैं, भक्तों को बागेश्वर के दर्शन पूजन अर्चन की सुविधा भिवंडी के इस मठ व हनुमान जी के मंदिर में होगी। बड़े पैमाने पर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार होगा।
Bageshwar mutt will be realized in bhiwandi mumbai flag of sanatan will be hoisted all over world dhirendra shastri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














