-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Ashwatthama Still Wandering Today Story Of The Mahabharata
क्या आज भी भटक रहे हैं अश्वत्थामा? महाभारत के सबसे रहस्यमयी श्राप की कहानी ने फिर छेड़ी बहस
- Written By: सिमरन सिंह
Ashwatthama Still Alive: महाभारत युद्ध में एक नाम ऐसा रहा जो आज तक रहस्य और भय दोनों का विषय बना हुआ है जो है अश्वत्थामा। हिंदू मान्यताओं में गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा को लेकर कई कथाएं है।

Ashwatthama (Source. Pinterest)
Ashwatthama Curse Story: महाभारत युद्ध के खत्म होने के बाद भी एक नाम ऐसा रहा जो आज तक रहस्य और भय दोनों का विषय बना हुआ है जो है अश्वत्थामा। हिंदू मान्यताओं में बताया जाता है कि गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा को भगवान श्रीकृष्ण ने ऐसा श्राप दिया था जिसके कारण उन्हें पूरे कलियुग तक भटकना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या यह सिर्फ धार्मिक कथा है या इसके पीछे कोई गहरा आध्यात्मिक संकेत छिपा है?
धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि अश्वत्थामा एक शक्तिशाली योद्धा थे लेकिन महाभारत के अंतिम दिनों में उनके द्वारा किए गए कर्मों को अधर्म की पराकाष्ठा माना गया। जिसके बाद युद्ध समाप्त होते ही उन्होंने रात के अंधेरे में पांडवों के शिविर पर हमला कर दिया। हालांकि वे पांडवों को नहीं मार सके लेकिन उनके पांचों पुत्रों की नींद में हत्या कर दी।
उत्तरा के गर्भ पर ब्रह्मास्त्र चलाने से बढ़ा क्रोध
कथा में बताया गया कि अश्वत्थामा पांच पांडव पुत्रों को मार कर भी नहीं रुके था। उसने अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु परीक्षित को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र का प्रयोग भी किया। जिसको लेकर माना जाता है कि अगर उस समय श्रीकृष्ण हस्तक्षेप न करते तो भरत वंश वहीं समाप्त हो जाता। ऐसे में श्रीकृष्ण ने परीक्षित को जीवनदान दिया और अश्वत्थामा को कठोर श्राप। कथा में लिखा है कि उनका आज्ञा चक्र नष्ट कर दिया गया और उन्हें ऐसी स्थिति में जीवित रहने के लिए छोड़ दिया गया जहां न मृत्यु मिलती है और न शांति।
सम्बंधित ख़बरें
हरतालिका तीज 2026: साल में सिर्फ एक बार आता है ये दुर्लभ संयोग! जानिए कब रखें व्रत और क्यों है इस बार इतना खास
Mathura: द्वारकाधीश मंदिर में धूमधाम से निकली रथयात्रा, ठाकुर जी के दिव्य दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
अकोला में कांवड़ और पालकी उत्सव की तैयारी तेज, 16 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक
रथ यात्रा से पहले सोने की झाड़ू से क्यों होती है मार्ग की सफाई? इसके पीछे छिपे हैं 3 रहस्यमयी कारण
क्या सच में आज भी जीवित हैं अश्वत्थामा?
लोककथाओं और धार्मिक चर्चाओं में अक्सर इस बात का दावा किया जाता है कि अश्वत्थामा आज भी धरती पर भटक रहे हैं। लेकिन ज्यादातर विद्वान इसे स्थूल शरीर में जीवित रहने की बजाय प्रेत योनि का प्रतीक मानते हैं। उनका मानना है कि प्रेत अवस्था एक ऐसी पीड़ा है जहां आत्मा इच्छाओं और अपराधबोध के बीच फंसी रहती है। शरीर न होने के कारण वह कुछ कर नहीं सकती लेकिन तृष्णा और बेचैनी खत्म भी नहीं होती।
ये भी पढ़े: Vivah Muhurat 2026: जून-जुलाई में शादी के शुभ दिन, जानें सही समय और तिथि, रहेगा सुखी वैवाहिक जीवन
आस्था और प्रतीकवाद के बीच फंसी कहानी
कथाओं को देख कर लोगों को मानना है कि अश्वत्थामा की कथा सिर्फ दंड की कहानी नहीं बल्कि यह संदेश भी देती है कि अधर्म और क्रूरता का परिणाम कितना भयावह हो सकता है। ऐसे में आज भी मध्य प्रदेश के कुछ मंदिरों और जंगलों में अश्वत्थामा के दिखने के दावे किए जाते हैं लेकिन इनके कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं हैं। फिर भी महाभारत का यह रहस्य लोगों की जिज्ञासा को लगातार बढ़ाता रहता है।
Ashwatthama still wandering today story of the mahabharata
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














