-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Wife Cut Husband Tongue With Blade In Jhalawar Rajasthan
राजस्थान में महिला ने ब्लेड से काट डाली पति की जीभ, वजह जानकर चौंक जाएंगे
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
राजस्थान के झालावाड़ में महिला ने ब्लेड से अपनी पति की ही जीभ काट डाली। घटना के बाद महिला ने खुद भी नस काटकर जान देने की कोशिश की लेकिन सास-ससुर ने उसे पकड़ लिया।

राजस्थान में महिला ने पति की जीभ काटी
जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है। यहां पति से कहासुनी के बाद आक्रोशित महिला ने ब्लेड से उसकी जीभ ही काट डाली। महिला ने इस कदर पति पर ब्लेड से हमला किया कि जीभ कटकर अलग हो गई। इसके बाद महिला ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन तभी सास-ससुर आ गए और उसे किसी तरह पकड़ लिया। आरोपी महिला के खिलाफ पीड़ित व्यक्ति के भाई ने ही केस दर्ज कराया है। हालांकि अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
जिले के बकानी क्षेत्र के रहने वाले कन्हैया लाल सेन की पत्नी रवीना सेन के बीच कहासुनी के बाद ये खतरनाक घटना हुई है। घायल पति को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घर वाले ये नहीं समझ पा रहे हैं कि इतना क्या गुस्सा कि महिला ने पति की जीभ ही काट दी।
हमेशा मेरी गलती मत बताया करो
घटने के बाद पहुंचे घर वालों ने जब महिला से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो वह चीखने लगी कि ‘हमेशा तुम सब मेरी ही गलती बताते हो। मेरी गलती मत बताया करो हमेशा। मैं हमेशा गलत नहीं होती हूं।’ इतना कहते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। यह सुनकर घरवाले भी हैरान रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
शारीरिक संबंध बनाने में खलल डालता था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट
नागपुर में ऑटो चालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! पुलिस ने 7 आरोपियों की घसीटते हुए निकाली परेड
केतन अग्रवाल को सिर्फ घायल करना चाहते थे सिया और चेतन फिर क्यों कर दी हत्या? लोहगढ़ हत्याकांड में नया खुलासा
घटना के बाद महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
महिला ने पति की जीभ काटने के बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला ने उसी ब्लेड से अपनी हाथों की नसें काटने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद सास-ससुर ने किसी तरह उसे पकड़ लिया। वह चीख रही थी कि मुझे मरना है, मुझे छोड़ दो।
राजस्थान की खबरेें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी
कन्हैयालाल और रवीना की शादी को महज डेढ़ महीना ही हुआ था। इस बीच दोनों के बीच आए दिन कहासुनी और विवाद होना शुरू हो गया था। मामली कहासुनी इस हद तक पहुंच जाएगी यह किसी ने सोचा भी नहीं था। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है लेकिन फिलहाल हिरासत में नहीं लिया गया है।
Wife cut husband tongue with blade in jhalawar rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मैं जीना चाहता हूं…अनशन खत्म नहीं कर सकता, सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, छात्रों के लिए की ये मांग
Jul 22, 2026 | 06:02 PMशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, जानें क्या है वजह
Jul 22, 2026 | 06:01 PMNEET पर सियासत तेज, कर्नाटक में BJP-कांग्रेस आमने-सामने; KPCC ऑफिस मार्च के दौरान पुलिस हिरासत में बीजेपी नेता
Jul 22, 2026 | 05:50 PMExplainer: कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में BJP का काउंटर अटैक, देशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, आगे क्या?
Jul 22, 2026 | 05:46 PMमरीजों को अस्पताल न पहुंचाने वाले ऑटो-टैक्सी वालों पर लगेगा 5 गुना जुर्माना
Jul 22, 2026 | 05:44 PMGoogle ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
Jul 22, 2026 | 05:43 PMकांवड़ यात्रा पर मेरठ पुलिस की डिजिटल नजर; सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मांगा सहयोग, AI और ड्रोन से होगी निगरानी
Jul 22, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














