टोंक में भीषण सड़क हादसा: एनएच-52 पर श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रेलर से टकराई, 22 यात्री घायल
Rajasthan Tonk Bus Accident: राजस्थान के टोंक में में कोटा से मौजमाबाद दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 22 लोग घायल हुए, कई की हालत गंभीर है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
टोंक में श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से टक्कर 22 घायल (सोर्स-आईएएनएस)
Rajasthan Tonk NH 52 Bus Accident: राजस्थान के टोंक जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकरा गई। यह दुर्घटना नेशनल हाईवे-52 पर नया गांव के पास हुई, जहां कोटा से दर्शन के लिए जा रही बस एक खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे के समय बस में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 22 यात्री घायल हो गए, जबकि चालक समेत कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस और प्रशासन भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले थे। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
नेशनल हाईवे-52 पर हुआ हादसा
टोंक जिले के नया गांव के पास नेशनल हाईवे-52 पर श्रद्धालुओं से भरी बस एक खड़े ट्रेलर से टकरा गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाक सीमा पार से तस्करी का भंडाफोड़: ड्रोन के जरिए भेजी गई 10 किलो हेरोइन और 11 पिस्टल बरामद, एक गिरफ्तार
दो राज्यों में बंटा है यह अनोखा रेलवे स्टेशन! टिकट लेने के लिए बदलना पड़ता है राज्य, जाने स्टेशन की 5 खास बातें
अमरनाथ यात्रा हादसा: गांदरबल में बस पलटने से मची अफरा-तफरी, मध्य प्रदेश के कई यात्री घायल
Rajasthan Police Vacancy: राजस्थान पुलिस में 1000 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन
22 श्रद्धालु घायल, चालक की हालत गंभीर
हादसे में 22 लोग घायल हो गए, जबकि तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यात्रियों के अनुसार बस चालक की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया जा रहा है।
कोटा से दर्शन के लिए निकली थी बस
पत्रकारों से बातचीत करते हुए हादसे में घायल एक महिला यात्री ने बताया कि बस कोटा से स्वस्ति धाम दर्शन यात्रा पर रवाना हुई थी और सभी श्रद्धालु दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में नया गांव के पास बस ट्रेक से टकरा गई, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सभी का इलाज चल रहा है। भगवान से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द सभी ठीक हों और मां के दर्शन करें।”
प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचे
बता दें कि इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
पुलिस प्रारंभिक स्तर पर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बस की ट्रेलर के टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि मुझे टेलीफोन के माध्यम से जानकारी मिली थी कि यात्रियों से भरी एक बस का एक्सीडेंट हो गया है। सभी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। सभी घायलों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- मां को इलाज के लिए नागपुर ले जा रहा था बेटा, भीषण सड़क हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत!
यात्रियों ने सुनाई हादसे की आपबीती
वहीं कोटा की रहने वाली रेनू जैन ने बताया कि बस की टक्कर होने से कई लोग घायल हो गए हैं। कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। यात्री मुकेश कुमार जैन ने बताया कि कोटा से मौजमाबाद दर्शन करने जा रहे थे। खड़े ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई। बस में 25 लोग सवार थे, जिसमें से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि तीन लोगों को मामूली चोट लगी है। चालक की हालत गंभीर है।
