Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत-पाक सीमा पार से तस्करी का भंडाफोड़: ड्रोन के जरिए भेजी गई 10 किलो हेरोइन और 11 पिस्टल बरामद, एक गिरफ्तार

Bikaner Police Ind-Pak Border Heroin Seized: बीकानेर के खाजूवाला में सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन के जरिए की जा रही तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 10 किलो हेरोइन और 11 पिस्टल जब्त किए हैं।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Aug 02, 2026 | 02:15 PM

भारत-पाक बॉर्डर पर पुलिस ने 10 किलो हेरोइन, 11 पिस्टल और ड्रोन बरामद किए,(सोर्स-आईएएनएस)

Follow Us
Follow Us:

Bikaner Police India Pakistan Border Heroin Seized: राजस्थान के बीकानेर जिले से सटे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए भेजी गई भारी मात्रा में हेरोइन, हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। खाजूवाला क्षेत्र में मिली खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 किलो हेरोइन, 11 पिस्टल, बड़ी संख्या में कारतूस और एक ड्रोन जब्त किया। मौके से जोधपुर निवासी विरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो कथित तौर पर सीमा पार से भेजी गई खेप लेने पहुंचा था।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह मामला सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क के तार किन-किन राज्यों तक फैले हैं और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की क्या भूमिका है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

खाजूवाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ड्रोन डंपिंग के जरिए भेजी गई बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से 10 किलो हेरोइन, 11 पिस्टल, बड़ी संख्या में कारतूस और एक ड्रोन जब्त किया। इस कार्रवाई को सीमा पार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। मौके से जोधपुर निवासी विरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो कथित रूप से यह खेप लेने पहुंचा था।

सम्बंधित ख़बरें

कौन हैं IFS Satyanjal Pandey? जिन्होंने तनाव के बीच पाकिस्तान में संभाला भारतीय उच्चायोग

Indus Waters Treaty: सिंधु जल संधि पर गिड़गिड़ाया पाक, भारत बोला- आतंक और पानी साथ नहीं बहेंगे

कौन थे निर्मल पुर्जा? 6 महीने में अपने नाम किए थे 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड, PoK के ब्रॉड पीक पर हुए हादसे का शिकार

राष्ट्रपति मुर्मु ने दिखाई पीबीजी सोल्जरथॉन को हरी झंडी, NCC साइक्लोथॉन और फिट इंडिया अभियान की भी हुई शुरुआत

50 करोड़ रुपये की बताई जा रही कीमत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामद 10 किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने पूरी खेप को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा मौके के लिए रवाना हुए हैं।

सीमा पार तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह मामला पाकिस्तान से संचालित तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस मॉड्यूल के तार देश के किन-किन राज्यों तक फैले हैं और इसमें शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका है। इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताईजा रही है।

ड्रोन के जरिए बढ़ रही तस्करी की चुनौती

बता दें कि हाल के वर्षों में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ भेजने की घटनाएं बढ़ी हैं। डीजीपी ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को खास सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे हैंडलर के साथी अवैध रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं।

वे अजनाला के सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तान में बैठे अपने साथियों से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप मंगवाते थे। फिर उसके निर्देश पर इसे साथी आरोपी शर्मा तक पहुंचाते थे, जो आगे नशे की खेप को दूसरी पार्टियों तक पहुंचाता था।

ये भी पढ़ें- पंजाब में बर्बाद हो रही पीढ़ी: 3 दशक, कई सरकारें, लेकिन नहीं थमा नशे का काला कारोबार, आखिर कौन है जिम्मेदार?

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

इससे पहले पंजाब पुलिस ने भी सीमा पार ड्रोन के जरिए भेजी गई 20 किलो हेरोइन बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थ भारत भेजते थे।

मौजूदा मामले में भी एजेंसियां इसी तरह के नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही हैं। और सीमा क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है ताकि इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Rajasthan india pakistan border heroin pistol drone seized khajuwala

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 02:15 PM

Topics:  

  • Drone Camera
  • Drugs Smugglers
  • India
  • Indo-Pak Border
  • Pakistan
  • Rajasthan Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.