Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Rajasthan Police Vacancy: राजस्थान पुलिस में 1000 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन

Rajasthan Police Vacancy: राजस्थान पुलिस में 1000 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती का अपडेट जारी हुआ है। 12वीं पास उम्मीदवार लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के आधार पर चयनित होंगे।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 27, 2026 | 05:03 PM

राजस्थान पुलिस वैकेंसी (सोर्स- एआई नीर्मित)

Follow Us
Follow Us:

Rajasthan Police 12th Pass Constable Recruitment 2026: सरकारी नौकरी और पुलिस विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने कॉन्स्टेबल के 1000 रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर नया अपडेट जारी किया है। यह भर्ती राज्यभर में डायल-112/100 मोबाइल यूनिट के संचालन के लिए की जाएगी, जहां 500 पुलिस वाहनों पर प्रत्येक में दो-दो कॉन्स्टेबल तैनात किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले उम्मीदवारों के लिए योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानक और चयन प्रक्रिया की जानकारी जानना बेहद जरूरी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही स्टार्ट की जाएगी।

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है और न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, इसके बाद सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। सभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस खबर में आपको योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, जरूरी दस्तावेज और आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से मिलेगी।

राजस्थान में कॉन्स्टेबल पदों के लिए योग्यता

राजस्थान कॉन्स्टेबल पुलिस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 में उत्तीर्ण होना जरूरी है।आवेदन करने वाले करने उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

SPMCIL Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में डिप्टी और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 25 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

UPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

ESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन

NTA Recruitment: बड़े बदलावों के बीच NTA ने निकाली जनरल मैनेजर और यंग प्रोफेशनल की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए निर्धारित शारीरिक मानदंड (Physical Standards)

सामान्य क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए

पुरुष अभ्यर्थी:

  • न्यूनतम लंबाई: 168 सेमी
  • सीना: बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी

महिला अभ्यर्थी:

  • न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी
  • न्यूनतम वजन: 47.5 किलोग्राम

राजस्थान के बारां जिले के सहरिया आदिम जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए

पुरुष अभ्यर्थी:

  • न्यूनतम लंबाई: 160 सेमी
  • सीना: बिना फुलाए 74 सेमी और फुलाकर 79 सेमी

महिला अभ्यर्थी:

  • न्यूनतम लंबाई: 147 सेमी
  • न्यूनतम वजन: 43 किलोग्राम

राजस्थान पुलिस कान्स्टेबल भर्ती 2026 के अंतर्गत भर्ती का विवरण

राज्य राजस्थान द्वारा थानों एंव गस्ती दलों के डायल 112/100 Mobile Unit के संचालन के लिए कुल 500 पुलिस वाहन स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें प्रत्येक वाहन पर 2 पुलिस कान्सटेबल की तैनाती की जाएगी, जिसके तहत कुल 1000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो राजस्थान के विभिन्न जिलों में होगी।

 

क्र. सं. जिले का नाम आवंटित वाहन आवंटित कांस्टेबल
1 पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जयपुर 68 136
2 पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जोधपुर 29 58
3 जयपुर ग्रामीण 17 34
4 अलवर 25 50
5 भिवाड़ी 6 12
6 दौसा 8 16
7 खैरथल-तिजारा 1 2
8 कोटपूतली-बहरोड़ 4 8
9 सीकर 25 50
10 अजमेर 25 50
11 ब्यावर 12 24
12 डीडवाना-कुचामन 4 8
13 नागौर 7 14
14 टोंक 11 22
15 भीलवाड़ा 22 44
16 जोधपुर ग्रामीण 9 18
17 बाड़मेर 10 20
18 जैसलमेर 3 6
19 जालौर 17 34
20 बालोतरा 3 6
21 पाली 10 20
22 फलोदी 2 4
23 कोटा शहर 19 38
24 कोटा ग्रामीण 2 4
25 झालावाड़ 20 40
26 बारां 7 14
27 बूंदी 5 10
28 भरतपुर 19 38
29 धौलपुर 4 8
30 करौली 4 8
31 सवाईमाधोपुर 4 8
32 बीकानेर 16 32
33 हनुमानगढ़ 6 12
34 चूरू 3 6
35 श्रीगंगानगर 16 32
36 उदयपुर 21 42
37 चित्तौड़गढ़ 6 12
38 डूंगरपुर 2 4
39 बांसवाड़ा 5 10
40 प्रतापगढ़ 3 6
41 राजसमंद 8 16
42 सलूंबर 2 4
43 सिरोही 4 8

 

ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव का बड़ा फैसला; आरक्षक के 7500 और एसआई-सूबेदार के सैकड़ों पदों पर मिली प्रशासकीय स्वीकृति

इस भर्ती प्रक्रिया के चरण इस प्रकार हैं

  • चयन प्रक्रिया के पहले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (Written Test) में भाग लेना होगा।
  • लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) के लिए बुलाया जाएगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों का फिजिकल, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा (Document Verification & Medical Test)।
  • सभी चरणों के पूरा होने के बाद अंतिम चयन सूची (Final Merit List) जारी की जाएगी।

Rajasthan police constable recruitment 2026 1000 posts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 05:03 PM

Topics:  

  • Government Job
  • jaipur rajasthan news
  • Police Constable
  • Rajasthan Governemnt
  • Rajasthan Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.