-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan News Preparations For Political Appointments Intensify After Budget Session In Efforts To Woo Vasundhara Camp Make Local Politician
Rajasthan News: राजस्थान में बजट सत्र के बाद राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी तेज, वसुंधरा खेमें को साधने की कवायद
- Written By: सौरभ शर्मा
Rajasthan के सीएम भजनलाल शर्मा सरकार ने 17 दिसंबर 2023 को गहलोत सरकार द्वारा की गई सभी राजनीतिक नियुक्तियों को रद्द कर दिया था, उसके बाद से ही नए पदों पर नियुक्तियों की मांग होती रही है।

राजस्थान के सीएम भजनलाल व पूर्व सीएम वसुंधरा (फोटो - सोशल मीडिया)
जयपुर: राजस्थान में अब जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू होने की बाला है। मीडिया में चल रही जानकरी के अनुसार विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होते ही भाजपा सरकार राजनीतिक नियुक्तियों पर काम शुरू कर सकती है। पार्टी नेतृत्व लंबे समय से नियुक्तियों को टालता आ रहा था, लेकिन अब संगठन और सत्ता के बीच संतुलन बिठाने के साथ-साथ विभिन्न खेमों को साधने के लिए भी इस प्रक्रिया पर प्रमुखता दी जा सकती है।
समर्थकों को साधने की तैयारी
भाजपा के भीतर लंबे समय से चल रही गुटबाजी की खबरें अब शांत हैं, इसमें कयास लगाए जा रहे है कि इन नियुक्तियों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समर्थक नेताओं को भी समायोजित करने की बात चल रही है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत खेमा भी अपने-अपने समर्थकों को जमाने के लिए कोशिशें कर रहा है।
जानें किस-किस के नाम संभावित
संभावित नियुक्तियों में कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें अशोक कालीचरण सराफ, प्रभुलाल सैनी, श्रवण सिंह बगड़ी, मुकेश दाधीच के अलावा श्रीचंद कृपलानी और प्रताप सिंह सिंघवी को भी पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। राजेंद्र सिंह राठौड़ और अलका गुर्जर को भी बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jaipur Accident: जयपुर-अजमेर बायपास पर बेकाबू ट्रॉला ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायल
राजस्थान और गुजरात को बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे मेगा प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ
Rajasthan News: राजस्थान में सनसनी! कार में मृत मिले डॉक्टर, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
Jaipur Wall Collapse: राजस्थान के आमेर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत; कई घायल
पार्टी कार्यकर्ताओं को इंतजार
भाजपा आलाकमान उन नेताओं को भी जमाने की रणनीति पर काम कर रहा है, जो हाल ही में विधानसभा चुनाव हार चुके हैं या संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी पंक्ति में लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में आए पूर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया और राजेंद्र यादव को भी इसमें राजनीतिक नियुक्ति मिलने की संभावना है।इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता पिछले कई महीनों से इन राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं।
राजस्थान की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
चुनाव से पहले भी हो चुकीं है नियुक्तियां
राज्य सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 8 राजनीतिक नियुक्तियां की गई थीं, लेकिन अभी भी कई नेता और कार्यकर्ता पदों की आस लगाए बैठे हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान इस मसले पर पार्टी नेतृत्व से चर्चा हुई है। जिसको माना जा रहा है कि बजट सत्र के बाद पूरी रणनीति को बनाकर नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।
Rajasthan news preparations for political appointments intensify after budget session in efforts to woo vasundhara camp make local politician
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














