-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Congress Senior Leader Rameshwar Dudi Passes Away In Bikaner
राजस्थान की राजनीति में शोक की लहर, किसानों का मसीहा हमेशा के लिए खामोश, नहीं रहे रामेश्वर डूडी
- Written By: सौरभ शर्मा
Rajasthan Congress के दिग्गज नेता और राज्य विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे Rameshwar Dudi का 62 वर्ष की आयु में दो साल तक बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार Bikaner में होगा।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और किसानों की बुलंद आवा रामेश्वर डूडी (फोटो- सोशल मीडिया)
कांग्रेस के दिग्गज नेता और किसानों की बुलंद आवाज़ रामेश्वर डूडी का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले दो सालों से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। अगस्त 2023 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह कोमा में थे और आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन की खबर से पूरे राजस्थान में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह नगर बीकानेर में किया जाएगा, जहां उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं।
डूडी के निधन पर कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामेश्वर डूडी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने हमेशा किसानों, मजदूरों और वंचितों के हक के लिए अपनी आवाज उठाई। उनके जाने से पार्टी और समाज को एक अपूरणीय क्षति हुई है, जिसे भर पाना मुश्किल होगा। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
छात्र राजनीति से विपक्ष के नेता तक का सफर
1 जुलाई 1963 को जन्मे रामेश्वर डूडी ने अपना राजनीतिक सफर एक छात्र नेता के रूप में शुरू किया था। अपनी जमीनी पकड़ और नेतृत्व क्षमता के दम पर वह लगातार आगे बढ़ते गए। वह 1995 से 1999 तक नोखा के प्रधान रहे, जिसके बाद 1999 में बीकानेर से सांसद चुने गए और 2004 तक लोकसभा में जनता का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण समिति के सदस्य के रूप में भी काम किया। राज्य की राजनीति में उनकी छाप तब और गहरी हुई जब वह 2013 से 2018 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। उनकी पत्नी सुशीला डूडी वर्तमान में कांग्रेस विधायक हैं और परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: त्याग और राष्ट्रसेवा के शिखर पुरुष, देश मना रहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म-जयंती
PM मोदी आज जोधपुर को देंगे नया एयरपोर्ट टर्मिनल, क्षेत्रीय उड़ान योजना का भी होगा शुभारंभ
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: MDMK ने DMK गठबंधन से तोड़ा 9 साल पुराना नाता, जानें क्या है पूरा मामला?
West Bengal: एंटी सोशल बिल को लेकर मदन मित्रा का BJP पर हमला, कहा- आपातकाल जैसे हालात पैदा करना चाहती है सरकार
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव की तैयारियों पर EC की बैठक शुरू; सिर्फ 12 मान्यता प्राप्त दलों को ही मिली एंट्री
सादगी और संघर्ष की मिसाल
अपने शानदार राजनीतिक करियर के दौरान डूडी ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वह 2005 से 2010 तक बीकानेर के जिला प्रमुख, 2013 में नोखा से विधायक और 2022 में राजस्थान राज्य एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। इतने बड़े पदों पर रहने के बावजूद, उनके सहयोगी उन्हें हमेशा एक सरल और सहज नेता के रूप में याद करते हैं, जो ग्रामीण समाज से गहराई से जुड़े हुए थे। उनका पूरा जीवन किसानों और गरीबों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। बीकानेर के पूगल रोड बागीची मैदान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका निधन राजस्थान की राजनीति, खासकर किसान आंदोलनों के लिए एक युग का अंत है।
Rajasthan congress senior leader rameshwar dudi passes away in bikaner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














