-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rahul Gandhi Membership Vs Kanwarlal Meena Controversy Two Laws In One Country Said Tikaram Juli
राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में…मीणा की 21 दिन बाद भी बरकरार; जूली ने कहा- ये दोहरी मानसिकता
- Written By: सौरभ शर्मा
राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में ही समाप्त कर दी गई। कंवरलाल मीना की सदस्यता 21 दिन के बाद भी बरकरार है। टीकाराम जूली ने कहा कि एक देश में दो कानून कैसे हो सकते हैं।

विधायक कंवरलाल मीणा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुर: राजस्थान की राजनीति में अभी खूब बवाल मचा हुआ है। इस पर राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर दोहरी मानसिकता को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जहां एक ओर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को महज 24 घंटे में समाप्त कर दिया गया था, वहीं राजस्थान में तीन साल की सजा पाने वाले विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता 21 दिन बाद भी बरकरार है। इसको लेकर राजस्थान के विपक्षी नेताओं ने राज्य सरकार पर दोहरे कानून अपनाने का आरोप लगाया है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है और संविधान की व्याख्या को लेकर बहस तेज हो गई है कि क्या देश में सभी के लिए कानून बराबर नहीं होना चाहिए।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष की ओर से इस पर अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा था कि वे महाधिवक्ता की राय के बाद निर्णय लेंगे, लेकिन 21 दिन बाद भी सदस्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसी बीच विधायक कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इस देरी पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर न्यायिक आदेशों को क्यों टाला जा रहा है, जबकि कानून के अनुसार दो साल या उससे अधिक की सजा होने पर सदस्यता स्वतः समाप्त हो जानी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होगी अवमानना याचिका
विपक्ष का कहना है कि यह देरी न्यायालय की अवमानना है। विपक्षी नेता ने स्पष्ट कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार दोष सिद्ध विधायक की सदस्यता स्वतः समाप्त होनी चाहिए। इसलिए वे कोर्ट की निगरानी में न्याय की उम्मीद के तहत अवमानना याचिका दाखिल करेंगे। उनका कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष संविधानिक दायित्व निभाने में विफल हो रहे हैं और यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।
सम्बंधित ख़बरें
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार पर खत्म हुआ इंतजार, सोमवार को हो सकता है बड़ा फैसला; 18 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
मैं खीरा-ककड़ी हूं क्या? संसद में प्रदर्शन पर FIR से गरमाई सियासत, पप्पू यादव बोले- दिल्ली आ रहा हूं
विधानसभा अध्यक्ष पर लटकाने का आरोप
राजनीतिक विरोधियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को जानबूझकर लटका रही है। उनका कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष AG की रिपोर्ट का बहाना बना रहे हैं ताकि कंवरलाल मीणा की सदस्यता को बचाया जा सके। इस दौरान यह भी कहा गया कि राज्य में गर्मी, बिजली और पानी संकट गहराया हुआ है, लेकिन सरकार इन मुद्दों से भटकी हुई है और गंभीर मामलों पर भी निर्णय लेने में देरी कर रही है।
Rahul gandhi membership vs kanwarlal meena controversy two laws in one country said tikaram juli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दमदार अंत, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर खत्म किया अभियान
Aug 03, 2026 | 06:54 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को सिंह समेत इन राशियों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Aug 03, 2026 | 06:35 AMमहावीर प्रसाद द्विवेदी की एक डांट ने बदल दी मैथिलीशरण गुप्त की पूरी जिंदगी, जानें राष्ट्रकवि बनने की कहानी
Aug 03, 2026 | 06:32 AMSunil Grover Birthday: रेडियो के सुदर्शन से डॉक्टर मशहूर गुलाटी तक, सुनील ग्रोवर की संघर्ष से सफलता की कहानी
Aug 03, 2026 | 06:31 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 अगस्त LIVE: दतिया उपचुनाव का आज आएगा फैसला, सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू
Aug 03, 2026 | 06:29 AMफ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM












