Out Of Control Dumper In Jaipur Claimed Several Lives Crushing Anyone Who Came In Its Way
सड़क पर फैला खून और लाशें…आधा किमी तक जो आया सबको कुचल दिया, जयपुर हादसे का दिल दहलाने वाला VIDEO
Jaipur Road Accident: जयपुर सीकर रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार डंपर कार पर पलट गया। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है।
Jaipur Accident Video: राजस्थान में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फलोदी में रविवार, 2 नवंबर को हुए भीषण हादसे में 18 लोगों की मौत के महज 12 घंटे बाद ही राज्य की राजधानी जयपुर में एक और बड़ी दुर्घटना हो गई। जयपुर में एक डंपर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें अब तक कम से कम 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसे में लगभग 30 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए कांवटिया अस्पताल भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 10 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 6 शव एसएमएस अस्पताल और 4 शव कांवटिया अस्पताल लाए गए हैं। हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
व्यस्त लोहामंडी इलाके में हुआ हादसा
यह दर्दनाक घटना जयपुर के व्यस्त लोहामंडी क्षेत्र में हुई। दुर्घटना का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tragic road accident in Jaipur💔An out-of-control dumper truck ran over dozens of people
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर करीब एक किलोमीटर तक अनियंत्रित होकर सड़क पर दौड़ता रहा। इस दौरान उसने जो भी वाहन या व्यक्ति सामने आया, उसे टक्कर मार दी। डंपर ने कई कारों, बाइकों और ऑटो को रौंद दिया और अंत में एक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे की चपेट में आने से कई वाहन डंपर के नीचे दब गए।
राहत-बचाव कार्य जारी
पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हादसे के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है, जबकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
इससे एक दिन पहले राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मतोड़ा थाना क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवल्स तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने भिड़ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि टेंपो ट्रैवल्स के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग बुरी तरह फंस गए। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।
Out of control dumper in jaipur claimed several lives crushing anyone who came in its way