IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने खेला एक बड़ा दांव, इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Gujarat Titans Coach News: IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने विजय दहिया को असिस्टेंट कोच बनाने की घोषणा की। विजय दहिया के जुड़ने के बाद गुजरात की कोचिंग और मजबूत हो गई है।
Vijay Dahiya Appointed As Gujarat Titans Assistant Coach
विजय दहिया (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Vijay Dahiya Gujarat Titans Assistant Coach: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। आईपीएल का शेड्यूल जारी होने के बाद सभी टीमों ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। सीजन की शुरुआत होने से पहले गुजरात टाइटंस ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को गुजरात ने असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। विजय दहिया को जोड़ने के बाद गुजरात का कोचिंग सेटअप और मजबूत हो गया है। उनकी नियुक्ति हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बैटिंग कोच के रूप में शामिल करने के बाद हुई है।

विजय दहिया ने भारत की ओर से 19 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले हैं। कोचिंग में आने से पहले दिल्ली के साथ एक सफल घरेलू करियर का आनंद लिया। उन्होंने 2007-08 सीजन में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया और तब से घरेलू और आईपीएल टीमों में एक मजबूत कोचिंग पोर्टफोलियो बनाया है। गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद गुजरात टाइटंस लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक बनकर उभरी है। यह टीम अपने पहले चार सीजन में से तीन में प्लेऑफ तक पहुंची और अपने पहले सीजन में खिताब जीता। एक मजबूत कोचिंग स्ट्रक्चर के साथ, यह चैंपियन टीम आईपीएल 2026 की तैयारियों के जोर पकड़ने के साथ अपने मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड को और बेहतर बनाने की कोशिश करेगी।

IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस टीम

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, राशिद खान, बी साई सुदर्शन, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर बराड़, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज, ल्यूक वुड।

28 मार्च से 12 अप्रैल तक का शेड्यूल हुआ जारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले फेज (28 मार्च से 12 अप्रैल) का शेड्यूल घोषित किया है। इस दौरान कुल 20 मैच 10 जगहों पर खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं। पहले फेज के दौरान टूर्नामेंट में चार डबल-हेडर होंगे। दोपहर के मुकाबले 3:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच साढे़ 7:30 बजे से खेले जाएंगे।

RCB vs SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की मेजबानी कर रही है। शनिवार को शुरुआती मुकाबले के बाद, मुंबई इंडियंस रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। गुजरात टाइटंस (जीटी) 31 मार्च से अपना अभियान शुरू करेगी। जीटी मुल्लानपुर में अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 4 अप्रैल को उसका सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। 8 अप्रैल को यह टीम दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। 12 अप्रैल को गुजरात का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com