- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 12th March 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 12 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taaja Khabar: महाराष्ट्र के नासिक जिले की एक आपराधिक अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को बुधवार, 11 मार्च को बड़ी राहत दी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News: महाराष्ट्र के नासिक जिले की एक आपराधिक अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को बुधवार, 11 मार्च को बड़ी राहत दी है। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आर.एल. नरवाडे की अदालत ने गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले को बंद कर दिया है। यह मामला उनके द्वारा हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणियों से जुड़ा था, जो उन्होंने 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की थीं। अकोला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सावरकर से जुड़े कुछ ऐतिहासिक दस्तावेज दिखाते हुए टिप्पणी की थी। देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों का अपडेट सबसे पहले पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
सुरीली आवाज हुई खामोश…आशा ताई के निधन से देश स्तब्ध, PM Modi समेत इन बड़े नेताओं ने जताया दुख
BIG BREAKING: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस
आज की ताजा खबर 12 अप्रैल LIVE: आशा भोसले को आखिरी विदाई देने उनके घर पहुंचने लगे सेलेब्स
आज की ताजा खबर 11 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
12 Mar 2026 09:17 PM (IST)
12 Mar 2026 09:17 PM (IST)कोलकाता में इफ्तार में शामिल हुईं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में भाग लिया।
12 Mar 2026 08:11 PM (IST)
12 Mar 2026 08:11 PM (IST)संसद में राहुल गांधी का माइक बंद किया गया- धर्मेंद्र यादव
समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह सही है कि उनका (राहुल गांधी) माइक बंद किया गया और फिर पार्टी की ओर से मुझे बोलना था, चूंकि नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया तो हमने भी एक मजबूत साथी के तौर पर अपनी बात नहीं रखी और अपील की कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने दिया जाए।
12 Mar 2026 07:01 PM (IST)
12 Mar 2026 07:01 PM (IST)हम राज्यसभा की सभी सीटें जीत रहे- संतोष कुमार
बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि हम सभी सीटें जीत रहे हैं। किसी के दावा करने से कुछ नहीं होगा।
#WATCH | पटना: बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "...हम सभी सीटें जीत रहे हैं। किसी के दावा करने से कुछ नहीं होगा..." pic.twitter.com/DI6QNBLAx1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
12 Mar 2026 05:58 PM (IST)
12 Mar 2026 05:58 PM (IST)सीएम हेमंत सोरेन ने गौरव गोगोई से की मुलाकात
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई से मुलाकात पर कहा कि धीरे-धीरे सब कुछ सामने आएगा। असम में चुनावी सरगर्मी है, असम से लोग भी आ-जा रहे हैं, हम भी आ-जा रहे हैं। चुनाव की रणनीति कैसे बनाई जाए इस पर काफी चर्चा हो रही है और मुझे लगता है कि इस बार असम में कुछ बेहतर होने के रास्ते बन रहे हैं।
12 Mar 2026 04:49 PM (IST)
12 Mar 2026 04:49 PM (IST)सबसे बड़ा सवाल भारत की ऊर्जा सुरक्षा का है- मनीष तिवारी
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल भारत की ऊर्जा सुरक्षा का है, भारत के दृष्टिकोण से मूल मुद्दा यह है कि कितने भारतीय ध्वजवाहक जहाज या भारत के लिए माल ले जाने वाले कितने तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति है। आखिरकार कच्चे तेल का एक बैरल अब सौ डॉलर के करीब पहुंच रहा है। अगर मिडिल ईस्ट में लड़ाई का शांतिपूर्ण हल निकलता है तो हर कोई बहुत खुश होगा।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, "सबसे बड़ा सवाल भारत की ऊर्जा सुरक्षा का है, भारत के दृष्टिकोण से मूल मुद्दा यह है कि कितने भारतीय ध्वजवाहक जहाज या भारत के लिए माल ले जाने वाले कितने तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति है। आखिरकार कच्चे तेल का… pic.twitter.com/DsZiVuDHo2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
12 Mar 2026 03:56 PM (IST)
12 Mar 2026 03:56 PM (IST)फारुक अब्दुल्ला सम्मानित नेता- कविंदर गुप्ता
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की हत्या की कोशिश पर कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं, ऐसा नहीं होना चाहिए। वे हमारे सम्मानित नेता हैं।
#WATCH | लुधियाना: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की हत्या की कोशिश पर कहा, "मैं इसकी निंदा करता हूं, ऐसा नहीं होना चाहिए। वे हमारे सम्मानित नेता हैं..." pic.twitter.com/j3xHvOPLq6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
12 Mar 2026 03:17 PM (IST)
12 Mar 2026 03:17 PM (IST)फारुक अब्दुल्ला पर मैंने अपनी मर्जी से गोली चलाई- हमलावर
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी कमल सिंह को जम्मू पुलिस मेडिकल के लिए ले जा रही है। उसने कहा कि मैंने किसी के कहने पर गोली नहीं चलाई। मैंने अपनी मर्जी से गोली चलाई।
#WATCH जम्मू, जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी कमल सिंह को जम्मू पुलिस मेडिकल के लिए ले जा रही है। उसने कहा, "मैंने किसी के कहने पर गोली नहीं चलाई। मैंने अपनी मर्ज़ी से गोली चलाई।" pic.twitter.com/ekU0RKz7Kp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
12 Mar 2026 02:47 PM (IST)
12 Mar 2026 02:47 PM (IST)कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत
महाराष्ट्र के नासिक जिले की एक आपराधिक अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को बुधवार, 11 मार्च को बड़ी राहत दी है। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आर.एल. नरवाडे की अदालत ने गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले को बंद कर दिया है।
12 Mar 2026 01:07 PM (IST)
12 Mar 2026 01:07 PM (IST)अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बारे में बोले फारूक अब्दुल्ला
अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बारे में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, मैं जब कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहा था, तभी मुझे पटाखे की आवाज़ सुनाई दी, तुरंत मुझे एक कार में बिठाया गया। बाद में मुझे बताया गया कि एक आदमी पिस्तौल के साथ था जिसने 2 गोलियां चलाईं। मैं न तो इस आदमी (आरोपी) को जानता हूं और न ही मुझे उसके बारे में कोई जानकारी है।
12 Mar 2026 12:56 PM (IST)
12 Mar 2026 12:56 PM (IST)मुंबई में IRCTC का किचन बंद
मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत का असर अब रेलवे की खानपान सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। गैस की भारी कमी की वजह से आईआरसीटीसी के शिवड़ी स्थित बेस किचन का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। जानकारी के मुताबिक सुबह से ही इस किचन में भोजन तैयार नहीं किया गया। इस वजह से राजधानी, वंदे भारत, दुरंतो समेत कई प्रीमियम ट्रेनों में भोजन आपूर्ति पर संकट मंडराने लगा है।
12 Mar 2026 12:15 PM (IST)
12 Mar 2026 12:15 PM (IST)PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे: राहुल गांधी
संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पीएम लोगों से तो कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन वे खुद अलग-अलग कारणों से घबराए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अडानी मामले और एपस्टीन विवाद को लेकर चिंतित हैं और इसी वजह से वह सदन के अंदर नहीं आ पा रहे हैं।
12 Mar 2026 10:57 AM (IST)
12 Mar 2026 10:57 AM (IST)स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार होंगे भारतीय जहाज, जयशंकर-अराघची के फोन कॉल में बनी बात
भारत और ईरान के बीच उच्च‑स्तरीय कूटनीतिक बातचीत का बड़ा असर देखने को मिला है। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास आराघची के बीच हुई बातचीत के बाद ईरान ने भारत‑झंडाधारी (India‑flagged) टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है।
12 Mar 2026 10:24 AM (IST)
12 Mar 2026 10:24 AM (IST)महाराष्ट्र विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी
महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र के बीच मुंबई से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह धमकी विधान भवन कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल अकाउंट पर भेजी गई, जिसमें दावा किया गया कि परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं।
12 Mar 2026 09:48 AM (IST)
12 Mar 2026 09:48 AM (IST)बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की आज अहम बैठक होने वाली है. दोपहर 3 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। प्रधानमंत्री आवास 7 एलकेएम पर यह बैठक होगी। सीईसी की बैठक में बीजेपी केरल और पश्चिम बंगाल के विधानसभा उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाएगा।
12 Mar 2026 08:48 AM (IST)
12 Mar 2026 08:48 AM (IST)भारत पर फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, शुरू की नई जांच
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने 16 प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों की उन व्यापारिक नीतियों और प्रथाओं की नई जांच शुरू की है, जिन्हें अमेरिका ‘अनुचित’ मानता है। इस कदम से भारत सहित कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ या अन्य आर्थिक दंड लगाए जाने की संभावना बढ़ गई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पहले लगाए गए कुछ टैरिफ को खारिज कर दिया था, जिसके बाद ट्रंप प्रशासन नए विकल्पों की तलाश कर रहा है।
12 Mar 2026 08:25 AM (IST)
12 Mar 2026 08:25 AM (IST)दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भीषण आग
नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मछली मंडी के पास गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों ने आसपास की दुकानों और झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोग खुद इसे बुझाने में सफल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।
VIDEO | Delhi: Massive fire breaks out in Uttam Nagar near Machhli Mandi. Firefighting operations underway. More details are awaited.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/R2PyMw7iLh
— Press Trust of India (@PTI_News) March 11, 2026
12 Mar 2026 07:55 AM (IST)
12 Mar 2026 07:55 AM (IST)ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष महाभियोग का प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि विपक्ष आज सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। सूत्रों का दावा है कि इंडिया ब्लॉक के लोकसभा में 120 और राज्य सभा में 60 सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं।
12 Mar 2026 07:11 AM (IST)
12 Mar 2026 07:11 AM (IST)दो अमेरिकी तेल टैंकरों पर ईरान का हमला, 1 की मौत
ईरान ने 11 तारीख को इराकी जलक्षेत्र में लंगर डाले दो अमोरिकी तेल टैंकरों पर हमला किया। माना जा रहा है कि ईरान अब होर्मुज जलडमरूमध्य से आगे बढ़कर पूरे फारस की खाड़ी में समुद्री गतिविधियों को निशाना बना रहा है, जिससे अमेरिका और इज़राइल पर दबाव बढ़ सकता है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इराकी बंदरगाह अधिकारियों ने बताया कि बसरा बंदरगाह पर खड़े दो तेल टैंकरों में आग लग गई। इस घटना में कम से कम एक विदेशी चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि 38 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
12 Mar 2026 06:52 AM (IST)
12 Mar 2026 06:52 AM (IST)हमलावर उनके इतने करीब कैसे पहुंचा: CM उमर
जम्मू के ग्रेटर कैलाश में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की गई। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हत्या का प्रयास विफल हो गया उन्होंने सवाल उठाया कि हमलावर उनके पिता के इतने करीब कैसे पहुंचा।
"Assassination attempt foiled": Omar Abdullah questions how attacker got close to his father
Read @ANI Story | https://t.co/P0Tbtf5siP#Assassination #OmarAbdullah #Jammu #FarooqAbdullah pic.twitter.com/4URF3Z54p2
— ANI Digital (@ani_digital) March 11, 2026
12 Mar 2026 06:47 AM (IST)
12 Mar 2026 06:47 AM (IST)जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग
जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में हुई, जहां एक अज्ञात हमलावर ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस हमले में डॉ. फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Aaj ki taaja khabar 12th march 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MI vs RCB: मुंबई के खिलाफ विराट कोहली ने काटा गदर, ऐतिहासिक 1000 रन पूरे कर बनाया ये रिकॉर्ड
Apr 12, 2026 | 09:17 PMनारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर किरेन रिजिजू ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र; जानें क्या कहा
Apr 12, 2026 | 09:15 PMAsha Bhosle funeral: राजकीय सम्मान के साथ कल होगा आशा ताई अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए जुटी भीड़
Apr 12, 2026 | 09:15 PMHaryana Farmer Protest 2026: हरियाणा सरकार के खिलाफ सड़कों पर किसान, कई जगहों पर किए घेराव
Apr 12, 2026 | 09:11 PMअलविदा सुरों की मलिका, 16 की उम्र में बगावत से वर्ल्ड रिकॉर्ड तक; आशा भोसले की 5 अनकही कहानी, जानते हैं आप?
Apr 12, 2026 | 09:02 PM‘वो अनमोल रत्न थीं…’, Asha Bhosle के निधन से टूटी हेलेन, पुराने इंटरव्यू का बयान हुआ वायरल
Apr 12, 2026 | 08:51 PMअसम में ‘सबसे युवा’ उम्मीदवार पर पुलिस का शिकंजा! कुनकी चौधरी से की पूछताछ, कैंपेन टीम पर लगे यह गंभीर आरोप
Apr 12, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














