-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Man Killed Twins Girl Child In Rajasthan
राजस्थान का क्रूर पिता: 5 माह की जुड़वा बेटियों को जमीन पर पटककर मार डाला, ये थी वजह
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
राजस्थान के सीकर जिले में आरोपी पिता ने अपनी जुड़वा बेटियों को जमीन पर पटककर मार डाला। घटना के बाद आरोपी ने बच्चियों को घर से दूर लेकर दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतीकात्मक तसवीर, नवभारत लाइव मीडिया आर्काइव
जयपुर : राजस्थान के सीकर जिले में एक पिता की क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने 5 महीने की दो बच्चियों को जमीन पर पटककर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने दोनों बच्चियों का शव घर से दो किलोमीटर दूर जमीन में ही दफना दिया। पुलिस से शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना राजस्थान के सीकर जिले के नीम का थाना इलाके की है। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और दोनों शव बाहर निकाले। आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बच्चियों की हत्या करने की जो वजह बताई वह वाकई हैरान करने वाली थी।
आरोपी बेटा चाहता था लेकिन हो गई बेटिंयां
पुलिस ने बताया कि आरोपी अशोक यादव बेटा चाहता था, लेकिन उसकी दो जुड़वा बेटियां हो गई थीं। जबकि पहले से उसकी पांच साल की एक बेटी थी। इस बात को लेकर वह पत्नी से झगड़ा किया करता था। बृहस्पतिवार रात को इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी अनीता से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने ये खौफनाक कांड कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
शारीरिक संबंध बनाने में खलल डालता था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट
नागपुर में ऑटो चालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! पुलिस ने 7 आरोपियों की घसीटते हुए निकाली परेड
केतन अग्रवाल को सिर्फ घायल करना चाहते थे सिया और चेतन फिर क्यों कर दी हत्या? लोहगढ़ हत्याकांड में नया खुलासा
साड़ी न दिलाने पर पत्नी की खौफनाक करतूत! बदलापुर में बिस्तर पर पड़े दिव्यांग पति की कुकर से वार कर हत्या
कलेक्ट्रेट के पास जमीन में दफना दिया शव
अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक रोशन मीणा ने बताया बच्चियों के मामा सुनील यादव ने कोतवाली थाने में फोन किया घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी अशोक ने उनकी हत्या कर शव को कलेक्ट्रेट के पास जमीन में दफना दिया है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम राजवीर यादव और एफएसएल की टीम देर रात मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर दिया गया। फिर दोनों शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड को सौंप दिया गया।
नवंबर 2024 में हुई थी जुड़वा बेटियां
उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दंपति को चार नवंबर 2024 को जुड़वा बेटियां हुई थीं, तभी से घर में विवाद चल रहा था। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर दोनों बेटियों को उठाकर बेरहमी से जमीन पर पटक दिया। घायल बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी पिता और उसके परिजनों ने बच्चियों को दफना दिया।
Man killed twins girl child in rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मैं जीना चाहता हूं…अनशन खत्म नहीं कर सकता, सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, छात्रों के लिए की ये मांग
Jul 22, 2026 | 06:02 PMशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, जानें क्या है वजह
Jul 22, 2026 | 06:01 PMNEET पर सियासत तेज, कर्नाटक में BJP-कांग्रेस आमने-सामने; KPCC ऑफिस मार्च के दौरान पुलिस हिरासत में बीजेपी नेता
Jul 22, 2026 | 05:50 PMExplainer: कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में BJP का काउंटर अटैक, देशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, आगे क्या?
Jul 22, 2026 | 05:46 PMमरीजों को अस्पताल न पहुंचाने वाले ऑटो-टैक्सी वालों पर लगेगा 5 गुना जुर्माना
Jul 22, 2026 | 05:44 PMGoogle ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
Jul 22, 2026 | 05:43 PMकांवड़ यात्रा पर मेरठ पुलिस की डिजिटल नजर; सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मांगा सहयोग, AI और ड्रोन से होगी निगरानी
Jul 22, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














