- Hindi News »
- Rajasthan »
- High Court Granted 17 Days Parole To Asaram
हाई कोर्ट ने आसाराम बापू को दी बड़ी राहत, 17 दिन की पैरोल को दी मंजूरी
यौन शोषण मामले में आजीवन सजा काट रहे आसाराम बाबू को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आसाराम बापू को एक बार फिर से 17 दिन की पैरोल मिली है।
- Written By: आकाश मसने

आसाराम बापू (सोर्स: सोशल मीडिया)
जयपुर: यौन शोषण मामले में आजीवन सजा काट रहे आसाराम बापू को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आसाराम बापू को एक बार फिर से 17 दिन की पैरोल की मंजूरी मिल गई है। जोधपुर हाई कोर्ट की जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनोद माथुर की पीठ ने आसाराम बापू की 17 दिन पैरोल की अर्जी को मंजूर कर लिया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के पुणे में एक आयुर्वेदिक अस्पताल में आसाराम बापू अपना इलाज कराने वाला है।
आसाराम 17 दिनों के लिए महाराष्ट्र के माधवबाग अस्पताल में भर्ती होगा। आरोग्य अस्पताल से ही वह सीधे महाराष्ट्र के लिए रवाना हो जाएगा। बता दें कि आसाराम बापू को हाई कोर्ट ने जोधपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए 15 दिसंबर तक छुट दी थी। इसके बाद हाई कोर्ट इस पैरोल को 17 दिन के लिए और बढ़ा दिया है।
आसाराम के अधिवक्ता ने राजस्थान हाई कोर्ट में महाराष्ट्र के पुणे स्थित अस्पताल में उपचार के लिए याचिका दायर की थी। इसमें आसाराम को अपने उपचार के लिए पैरोल की मांग की गई थी। याचिका पर सुनवाई के बाद आसाराम को 17 दिन की उपचार के लिए पैरोल दी गई है। जिसमें 15 दिन उपचार और दो दिन ट्रैवलिंग के लिए दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बेसा अपार्टमेंट सुसाइड केस में पति, मां-बहन और बहनोई दोषमुक्त; नागपुर कोर्ट का फैसला
47 साल पुराने संपत्ति विवाद, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, दत्तक पुत्र का पैतृक संपत्ति पर हक बरकरार
Dhar Bhojshala: कौन थे कमाल मौला, जिनके नाम पर धार का भोजशाला बन गया दरगाह? जानिए इस विवाद का पूरा सच
Explainer: ASI सर्वे के वो दावे, जिन्होंने भोजशाला विवाद में फूंक दी नई जान; कैसे हिंदू पक्ष में पलटा फैसला?
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उच्च न्यायालय को ओर से पुलिस-प्रशासन को पूर्व में दी गई पैरोल की शर्तें लागू करने के लिए कहा गया है। एयर एंबुलेंस से आसाराम को महाराष्ट्र के पुणे स्थित माधवबाग अस्पताल ले जाया जाएगा।
2 जनवरी को आएंगे वापिस
आसाराम के अधिवक्ता कालूराम भाटी ने बताया कि इन दिनों आसाराम जोधपुर के निजी आरोग्य आयुर्वेद अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे हैं। आसाराम 15 दिसंबर तक जोधपुर के आरोग्य अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे। एयर एंबुलेंस के जरिए 15 दिसंबर को आसाराम को जोधपुर से महाराष्ट्र के माधव बाग आयुर्वेद अस्पताल के लिए ले जाया जाएगा। वहीं 2 जनवरी 2025 को वापिस जोधपुर पहुंचेंगे।
जानिए किस आरोप में बंद है आसाराम
बता दें कि 14 और 15 अगस्त 2013 में आसाराम ने जोधपुर के मणाई स्थित आश्रम में अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया था। इसके बाद दिल्ली के कमला नगर पुलिस थाने में जीरो एफआईआर दर्ज हुई उस एफआईआर को जोधपुर भेजा गया।
जोधपुर पुलिस ने मौक की तस्दीक करने के बाद 31 अगस्त की रात को आसाराम को छिंदवाड़ा स्थित आश्रम से गिरफ्तार कर एक सितंबर को जोधपुर लेकर पहुंची। तब से आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। इस मामले में आसाराम को अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।
High court granted 17 days parole to asaram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CBSE New Language Rule 2026: कक्षा 9 से 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य, जानें नया नियम और गणित-विज्ञान में क्या बदला
May 16, 2026 | 07:12 PMसुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
May 16, 2026 | 07:02 PMअमृता फडणवीस का बड़ा फैसला, कान्स फिल्म फेस्टिवल का दौरा रद्द; पीएम मोदी के आह्वान को दिया मान
May 16, 2026 | 07:01 PMGoogle का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
May 16, 2026 | 06:56 PM22 मई को दिल्ली दौरे पर जाएंगे ‘थलापति’ विजय, पीएम मोदी के साथ होगी पहली बड़ी बैठक
May 16, 2026 | 06:56 PMUP Job Fair 2026: यूपी के कई जिलों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले, 4856 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल
May 16, 2026 | 06:52 PMAditi Rao Hydari ने कान्स 2026 में ट्रांसपेरेंट साड़ी पहन लूटी महफिल, ट्रेडिशनल अंदाज पर फिदा हुए फैंस
May 16, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














