Sonam Kapoor की गोदभराई में चमका कपूर खानदान, पिता की स्टाइलिश एंट्री पर टिकी निगाहें, करीना ने यूं लूटी महफिल

Sonam Kapoor Baby Shower Party: सोनम कपूर की बेबी शॉवर पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा दिखा। अनिल कपूर की स्टाइलिश एंट्री से लेकर करीना कपूर के लुक तक, हर कोई चर्चा में रहा।
Bollywood celebrities at Sonam Kapoor baby shower
सोनम कपूर बेबी शॉवर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Bollywood Celebrities At Sonam Kapoor Baby Shower: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं। पति आनंद आहूजा के साथ वह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इसी खुशी में रविवार, 8 फरवरी, को मुंबई स्थित सोनम कपूर के घर पर एक ग्रैंड बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।

इस खास मौके पर कपूर परिवार के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई सितारे सोनम और आने वाले बेबी को आशीर्वाद देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर इस समारोह से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें सेलेब्स का स्टाइल और अंदाज देखने लायक रहा।

सोनम कपूर के बेबी शॉवर में बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाई रौनक

बेबी शॉवर में करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, भूमि पेडनेकर, शबाना आजमी, खुशी कपूर, महीप कपूर समेत कई मशहूर चेहरे नजर आए। सभी सितारे ट्रेडिशनल आउटफिट्स में सजे-धजे दिखे और सोनम के इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया।

अनिल कपूर की स्टाइलिश एंट्री ने खींचा ध्यान

कार्यक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा रही अनिल कपूर की एंट्री की। एक वायरल वीडियो में अनिल कपूर फूलों की प्रिंट वाले नीले कुर्ता-पायजामा में नजर आए। हमेशा की तरह उनकी एनर्जी और चार्म ने लोगों का दिल जीत लिया। पैपराजी के सामने हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए उनका अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।

करीना कपूर ने लूटी महफिल

वहीं करीना कपूर खान नीले रंग के एथनिक आउटफिट में बेहद एलिगेंट नजर आईं। उनका सिंपल लेकिन क्लासी लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसके अलावा, शबाना आजमी मस्टर्ड येलो कुर्ता-सेट में दिखीं, जबकि अंशुला कपूर पीले रंग की अनारकली में बेहद खूबसूरत लगीं। खुशी कपूर की सफेद-पीली साड़ी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

इस समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मी ठाकरे की मौजूदगी ने भी सबका ध्यान खींचा। बाद में अनुपम खेर, मसाबा गुप्ता, कुणाल रावल, संजय कपूर जैसे कई अन्य सेलेब्स भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सोनम-आनंद की फैमिली जर्नी

गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी। साल 2022 में दोनों ने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया। सोनम ने नवंबर 2025 में एक स्टाइलिश सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसमें वह प्रिंसेस डायना से इंस्पायर्ड पिंक आउटफिट में नजर आई थीं। अब फैंस को सोनम कपूर के दूसरे बेबी के स्वागत का बेसब्री से इंतजार है

Navbharat Live
navbharatlive.com