- Hindi News »
- Rajasthan »
- Case Like Sonam Raghuvanshi Happened In Alwar Wife Murder Case Kashiram Son Witness Anita Killed Husband
‘मैं सोने का नाटक कर रहा था’… बेटे की मासूम गवाही ने खोले हत्या के पूरे राज, एक और पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर रची खौफनाक…
अलवर के खेड़ली में महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवा दी। वारदात का चश्मदीद उनका 9 साल का बेटा है। बेटे की गवाही पर पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार हुए हैं, सुपारी किलर अभी फरार हैं।
- Written By: सौरभ शर्मा

वीरू जाटव, पत्नी अनीता और प्रेमी काशीराम प्रजापत (फोटो- सोशल मीडिया)
अलवर: राजस्थान के अलवर में खेरली कस्बे से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और चार सुपारी किलर्स को दो लाख रुपये में हायर कर लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरी घटना मृतक के 9 साल के बेटे की आंखों के सामने हुई। मासूम ने डर के बावजूद जो देखा, वही बाद में पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बना।
वीरू उर्फ मान सिंह जाटव की हत्या 7 जून की रात उस वक्त की गई, जब वह घर पर सो रहा था। उसकी पत्नी अनीता ने अपने प्रेमी काशी प्रजापत के साथ मिलकर प्लान बनाया। अनीता ने जानबूझकर घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया। देर रात काशी अपने चार साथियों के साथ बाइक से आया और अंदर घुसकर वीरू को चारपाई पर ही दबोच लिया। मासूम बेटे ने देखा कि कैसे पापा को मुक्के मारे गए, गला दबाया गया और तकिए से मुंह दबाकर जान ली गई।
‘काशी अंकल आए… पापा की सांसें बंद कर दीं’
पुलिस को दिए बयान में बेटे ने बताया कि मम्मी ने खुद गेट खोला था। काशी अंकल और चार लोग अंदर आए। सबने मिलकर पापा को मारा और धमकाकर मुझे चुप कराया। मासूम ने यह भी बताया कि जब पापा घर पर नहीं होते थे, तब काशी अंकल मम्मी के पास आते थे। अब मम्मी बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगतीं। पुलिस ने अनीता, प्रेमी काशी और उसके साथी बृजेश जाटव को गिरफ्तार कर लिया है, तीन अन्य आरोपी फरार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
करडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
अमरावती के मालीपुरा में पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
मर्डर से पहले रोज होती थी बात, सोनम के कॉल रिकॉर्ड से निकला चौंकाने वाला नाम; 25 दिन में 112 बार की…
लव मैरिज थी, लेकिन शक ने बना दी जानलेवा दूरी
वीरू और अनीता की यह दूसरी शादी थी और दोनों ने प्रेम विवाह किया था। अनीता खेरली में जनरल स्टोर चलाती थी जबकि काशी कचौड़ी का ठेला लगाता था। जब वीरू को दोनों के रिश्ते पर शक हुआ, तभी उसकी हत्या की साजिश रची गई। अनीता ने सुबह तक पति की तबीयत बिगड़ने का नाटक किया, लेकिन बेटे की गवाही और वीरू के चोटों ने सब कुछ उजागर कर दिया।
Case like sonam raghuvanshi happened in alwar wife murder case kashiram son witness anita killed husband
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














