-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Burqa Over Exam Student Outburst After Being Stopped At Neet Centre Entry
VIDEO: ‘मेरे लिए बुर्का और पहचान जरूरी, एग्जाम नहीं…’ NEET सेंटर पर एंट्री नहीं मिलने पर छात्रा का हंगामा
- Written By: दिव्या सिंह
NEET UG Re Exam: राजस्थान के अजमेर में NEET UG परीक्षा के दौरान एक छात्रा को प्रवेश को लेकर विवाद का सामना करना पड़ा। छात्रा ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र पर बुर्का और दुपट्टा हटाने के लिए कहा गया।

नीट अभ्यर्थी कुलसुम बानो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Burqa Controversy In NEET UG Re Exam: देशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हो रही NEET UG परीक्षा के दौरान राजस्थान के अजमेर में एक छात्रा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कुलसुम बानो नाम की छात्रा ने दावा किया कि बुर्का पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचने पर उसे शुरुआत में अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। हालांकि, बाद में उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दे दिया गया।
छात्रा के अनुसार, पहले उससे दुपट्टा हटाने के लिए कहा गया और बाद में बुर्का हटाने की बात कही गई। इस पर उसने आपत्ति जताई और कहा कि यदि निर्धारित नियमों के तहत धार्मिक परिधान पहनने की अनुमति है, तो उसे परीक्षा देने से नहीं रोका जाना चाहिए।
‘मेरी पहचान बुर्का मेरे लिए अहम है’
कुलसुम बानो ने कहा कि वह ब्यावर से परीक्षा देने आई थी और पहले भी इसी तरह के परिधान में परीक्षा दे चुकी है। छात्रा ने कहा कि उसके लिए उसकी धार्मिक पहचान और बुर्का महत्वपूर्ण हैं। उसने कहा कि यदि उसे अपने निर्धारित परिधान में परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाती, तो वह परीक्षा में शामिल नहीं होगी। छात्रा के इस बयान के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
CMRL मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने पूर्व CM पिनाराई विजयन की बेटी वीना टी को फिर भेजा समन
बंगाल से दिल्ली लौटे PM मोदी…लेकिन एयरपोर्ट पर 45 मिनट क्यों करना पड़ा इंतजार? जानें वजह
NEET Re Exam 2026: छात्रों ने जताई बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, बोले- अब परीक्षा दोबारा रद्द नहीं होनी चाहिए
ईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: A Burqa-wearing candidate was allegedly denied entry at a medical entrance exam centre ahead of the NEET examination today. A candidate, named Kulsum Bano, says, “I have come from Beawar to take the NEET exam. When I took the exam on May 3rd, I was in… pic.twitter.com/3TVNnYk52n — ANI (@ANI) June 21, 2026
पिता ने नियमों का दिया हवाला
छात्रा के पिता मोहम्मद आलिम ने कहा कि उनकी बेटी पिछले तीन वर्षों से NEET परीक्षा की तैयारी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि परीक्षा के नियम धार्मिक परिधान पहनकर परीक्षा देने की अनुमति देते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सुरक्षा जांच आवश्यक थी, तो महिला स्टाफ की मौजूदगी में निजी स्थान पर जांच कराई जा सकती थी। परिवार का कहना था कि वे सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करने को तैयार थे, लेकिन सम्मानजनक तरीके से।
ये भी पढ़ें- NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए NTA की कड़ी तैयारी! 22 लाख छात्र, 5440 केंद्र और चप्पे-चप्पे पर AI की पैनी नजर
बुर्के से संबंधित नियमों को लेकर भ्रम की स्थिति
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश निर्धारित समय के अनुसार दिया गया और बाद में गेट बंद कर दिए गए थे।उन्होंने कहा कि बुर्के से संबंधित नियमों को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति थी, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया। इसके बाद मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया और छात्रा सहित सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिला।
Burqa over exam student outburst after being stopped at neet centre entry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
VIDEO: ‘मेरे लिए बुर्का और पहचान जरूरी, एग्जाम नहीं…’ NEET सेंटर पर एंट्री नहीं मिलने पर छात्रा का हंगामा
Jun 21, 2026 | 05:27 PMग्वालियर में नवविवाहित दम्पत्ति ने की आत्महत्या; कमरे में फंदे से लटकते मिले शव 15 महीने पहले हुई थी शादी
Jun 21, 2026 | 05:27 PMबेटे के प्रीस्कूल के पहले दिन विदेशी मैनेजर ने दी छुट्टी, भारतीय शख्स का अनुभव वायरल
Jun 21, 2026 | 05:24 PMPunjab Police Gangster Module: अमृतसर मर्डर और बटाला कांड से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 विदेशी हथियार बरामद
Jun 21, 2026 | 05:22 PMEPFO New Rules: अब जरूरत पड़ने पर PF से निकाल सकेंगे 100% तक रकम! बदल गई लिमिट, सरकार ने दी बड़ी राहत
Jun 21, 2026 | 05:22 PMनासिक मनपा का बड़ा एक्शन,जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी की आशंका; हजारों रिकॉर्ड्स की होगी जांच
Jun 21, 2026 | 05:20 PMसंभाजीनगर में खूनी खेल, म्हाडा कॉलोनी में पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े फायरिंग और कोयते से हमला, 2 अरेस्ट
Jun 21, 2026 | 05:20 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














