नासिक मनपा का बड़ा एक्शन,जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी की आशंका; हजारों रिकॉर्ड्स की होगी जांच

Nashik Birth Certificate: नासिक मनपा ने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों में हुए 18,268 संशोधनों की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए 10 विशेष जांच दल गठित कर 10 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है।
Major action by Nashik Municipal Corporation; irregularities in birth and death certificates suspected; thousands of records to be scrutinized.
नासिक मनपा आयुक्त मनिषा खत्री, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nashik Municipal Corporation Certificate Verification: नासिक महानगरपालिका के जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों में बड़े पैमाने पर किए गए संशोधनों के बाद प्रशासन अब सख्त मोड में आ गया है। मनपा आयुक्त मनिषा खत्री के निर्देश पर शहर के विभिन्न विभागों में पिछले वर्षों के दौरान संशोधित किए गए कुल 18,268 प्रमाणपत्रों की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

इस अनियमितता को पकड़ने के लिए मनपा ने 10 विशेष जांच दलों का गठन किया है, जिन्हें 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। यह अभियान मुख्य रूप से नागरिक सुरक्षा और सरकारी रिकॉर्ड में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। पूर्व में सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम को सख्ती से लागू करने की मांग उठी थी, जिसके बाद मनपा प्रशासन ने अब रिकों की शुचिता बनाए रखने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है।

जांच की प्रक्रिया और मुख्य बिंदु

चिकित्सा विभाग द्वारा गठित इन टीमों में विभागीय अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, बहुउद्देशीय सेवक और वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं। ये टीमें निम्नलिखित बिदुओं पर गहराई से पड़ताल करेंगी प्रमाणपत्रों में नाम, उपनाम, जन्मतिथि और अन्य विवरणों में किए गए बदलावों की आधिकारिक दस्तावेजों से मिलान किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि क्या ये संशोधन नियमों के अनुसार और पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर किए गए थे, यदि किसी भी संशोधन में गड़बड़ी या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो उसकी रिपोर्ट सीधे आयुक्त को सौंपी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर ऐसे मामलों को पुलिस जांच के लिए भेजा जाएगा।

जांच का आधारः 2016 से पहले की प्रविष्टियां

यह विशेष अभियान मुख्य रूप से वर्ष 2016 से पहले की प्रविष्टियों पर केंद्रित है। गौरतलब है कि हाल ही में किरीट सोमैया ने मनपा आयुक्त से मुलाकात कर 2016 से केंद्र और राज्य सरकार के आदेशानुसार 'सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम' (सीआरएस) को सख्ती से लागू करने की मांग की थी, जिसके बाद मनपा प्रशासन ने इस दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है।

विभागीय जांच का विवरण (कुल 18,268)

विभाग संशोधित प्रमाणपत्रों की संख्या
नाशिक रोड 4,656
पूर्व विभाग 4,554
पंचवटी 4,049
पश्चिम विभाग 2,322
नवीन नाशिक 1,396
सातपुर 1,291
कुल 18,268
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com