NEET Re Exam 2026: छात्रों ने जताई बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, बोले- अब परीक्षा दोबारा रद्द नहीं होनी चाहिए

Re NEET News 2026: री-नीट यूजी 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई और कहा कि अब किसी भी हाल में परीक्षा दोबारा रद्द नहीं होनी चाहिए।
Re-NEET UG 2026: Students express hope for better performance, say exam should not be cancelled again
री-नीट यूजी 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छात्रों (सोर्स- एआई निर्मित)
Published on: 
Updated on: 
Re NEET Exam 2026: नीट पेपर लीक विवाद के बाद आयोजित री-नीट यूजी 2026 को लेकर छात्रों में उत्साह, उम्मीद और घबराहट का मिश्रित माहौल देखने को मिला। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अधिकांश अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने दोबारा पूरी मेहनत से तैयारी की है और इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
हालांकि, छात्रों ने यह भी मांग की कि अब किसी भी स्थिति में परीक्षा को फिर से रद्द नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि लगातार अनिश्चितता और दोबारा परीक्षा ने उन पर मानसिक दबाव बढ़ाया है।

अभिभावकों ने सकारात्मक सोच रखने की अपील की

कई छात्रों ने बताया कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में केवल रिवीजन पर ध्यान दिया और अब परिणाम परीक्षा के स्तर पर निर्भर करेगा। वहीं, कुछ अभिभावकों और छात्रों ने परीक्षा केंद्रों पर इस बार की व्यवस्थाओं को पहले से बेहतर बताया। छात्रों ने साथी अभ्यर्थियों से सकारात्मक सोच बनाए रखने और कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने की अपील की।

अब दोबारा रद्द ना हो परीक्षा

नोएडा के ही एक अन्य छात्र ने कहा कि उसकी पिछली परीक्षा अच्छी गई थी, लेकिन इस बार वह थोड़ा डरा हुआ है। उसने बताया कि उसने दोबारा पूरी मेहनत से तैयारी की है और अच्छे परिणाम की उम्मीद रखता है। साथ ही उसने कहा कि अब परीक्षा किसी भी हालत में फिर से रद्द नहीं होनी चाहिए, क्योंकि छात्र पहले से ही भारी मानसिक दबाव झेल रहे हैं।

बेहतर इंतजामों से बढ़ा भरोसा

एक अन्य व्यक्ति ने परीक्षा केंद्र के बाहर व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि इस बार इंतजाम पहले की तुलना में बेहतर हैं और परीक्षा पत्र भी संतुलित रहने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने माना कि छात्रों और अभिभावकों के लिए यात्रा और आवागमन सबसे बड़ी चुनौती रही है, जबकि कुछ अन्य परेशानियां भी सामने आई हैं।

धैर्य बनाए रखने की दी सलाह

तो वहीं  राजधानी दिल्ली में एक नीट के छात्र ने अन्य छात्रों को हिम्मत न हारने और हौसला बुलन्द रखने की सलाह दी। उसने कहा कि जीवन में केवल एक ही रास्ता नहीं होता, बल्कि आगे बढ़ने के कई रास्ते मौजूद रहते हैं।

माता-पिता के संघर्ष को ध्यान रखें

छात्र ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में निराश होने के बजाय सकारात्मक सोच बनाए रखनी चाहिए। उसने यह भी कहा कि छात्रों को अपने माता-पिता के संघर्ष और उम्मीदों के बारे में भी सोचना चाहिए, क्योंकि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com