- Hindi News »
- Rajasthan »
- Bhajanlal Sharma Said Mp Ramji Lal Suman Should Apologize
राणा सांगा विवाद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मांफी की डिमांड, इधर सपा झुकने को नहीं तैयार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेवाड़ के शासक राणा सांगा के बारे में समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन की टिप्पणी की मंगलवार को तीखी आलोचना की।
- Written By: Saurabh Pal

भजन लाल शर्मा, रामजी लाल सुमन (फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेवाड़ के शासक राणा सांगा के बारे में समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन की टिप्पणी की मंगलवार को तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अपनी मानसिकता के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। सुमन ने हाल में राज्यसभा में राणा सांगा को ‘देशद्रोही’ बताते हुए कहा था कि हिंदू उनके वंशज हैं।
चित्तौड़गढ़ में जौहर स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘राणा सांगा एक ऐसे योद्धा थे जिन्होंने अपनी मातृभूमि और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने न केवल मेवाड़ की रक्षा की, बल्कि समस्त भारतवर्ष की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”
उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों द्वारा दिए गए बयान न केवल राणा सांगा का अपमान है, बल्कि उन सभी योद्धाओं का अपमान है, जिन्होंने सनातन धर्म और इस धरती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। ऐसे लोगों को अपनी मानसिकता के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया मेवाड़ के वीरों से प्रेरणा लेती है, लेकिन इस देश में कुछ ऐसे अराजक तत्व हैं जो अपने वीरों पर अंगुली उठाते हैं तथा वे भूल जाते हैं कि सूर्य को कलंकित नहीं किया जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
NEET-UG पेपर लीक: जयपुर में भारी बवाल, कांग्रेस ने BJP मुख्यालय का किया घेराव, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन- VIDEO
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सीएम शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ऐतिहासिक वैभव को संरक्षित करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ संग्रहालय के उन्नयन के साथ ‘महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट’ को भी धरातल पर उतारा जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जौहर साका स्मारिका का विमोचन किया तथा प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सहकारिता राज्यमंत्री गौतम दक, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार भी मौजूद थे।
वहीं बता दें कि समाजवादी पार्टी के सांसद ने मांफी मांगने से इंकार कर दिया है। इतना ही अखिलेश यादव ने भी अपने सांसद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि तर्कों पर बाद होनी चाहिए।
Bhajanlal sharma said mp ramji lal suman should apologize
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM













