Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Breaking News: उद्घाटन से पहले ही राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Rajasthan Pachpadra Refinery Fire: राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी की CDU यूनिट में लगी भीषण आग। दोपहर 2 बजे भड़की लपटों पर काबू पाने में जुटी दमकल की कई गाड़ियां।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 20, 2026 | 04:43 PM

रिफाइनरी में लगी आग (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

HPCL Rajasthan Refinery Fire: राजस्थान के बालोतरा में आज 2 बजे पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। यह आग की घटना रिफाइनरी के CDU यूनिट में हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

आसमान में छा गया काला धुंआ

रिफाइनरी में आग लगने के बाद आसमान में काला धुंआ छा गया।

पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग।
जिस रिफाइनरी का कल नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने वाले हैं, वहीं एक यूनिट में आग लगी।
कई दमकल की गाड़ियाँ मौके पर, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी।#Barmer #Rajasthan pic.twitter.com/vgxD1xlIfZ
— Mukul_ Joshi (@MUKUL__JOSHI) April 20, 2026

सम्बंधित ख़बरें

2029 में भी नहीं मिलेगा महिलाओं को आरक्षण? देरी के पीछे क्या हैं कारण, जानें सब कुछ

PAK में गूंजे जय माता दी के जयकारे, हिंगलाज शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख भक्तों ने किया दर्शन

IAS किंजल सिंह और मंत्री दयाशंकर सिंह में ठनी? जानें कौन हैं ये दबंग अधिकारी, क्यों चर्चा में है उनका ट्रांसफर

UAE ने बढ़ाई ट्रंप की टेंशन, युद्ध के बीच US से मांगा मुआवजा, कहा- भरपाई करो वरना डॉलर से युआन पर होंगे शिफ्ट

दमकल की गाड़ियों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया

क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) में आग लगने के बाद रिफाइनरी की अग्निशमन प्रणाली से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों को तुरंत ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया लगभग 20 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम कर रही है।

Pachpadra, Rajasthan: Fire reported at the Pachpadra refinery, with thick plumes of smoke seen rising from inside a unit. More than 15 fire brigade vehicles rushed to the spot and are engaged in firefighting operations. pic.twitter.com/qQrylN1GA5 — IANS (@ians_india) April 20, 2026

पुलिस कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने बताया कि दमकल गाड़ियों की अब स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस बात की पुष्टि की है कि घटना मामूली थी और आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। यह घटना राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आने और उद्घाटन समारोह की तैयारियों की समीक्षा करने से कुछ समय पहले घटी। फिलहाल, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – उधमपुर बस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा

पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों होना था उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन से एक दिन पहले राजस्थान रिफाइनरी (Refinery Fire) में यह भीषण आग लगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (21 अप्रैल) को राजस्थान में इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने आने वाले थे, लेकिन इससे ठीक 24 घंटे पहले, इसी जगह पर भीषण आग लग गई, जिससे हवा में धुएं के बड़े-बड़े काले बादल छा गए।

यह रिफाइनरी, जो बालोतरा के पचपदरा में भारत की पहली ग्रीनफ़ील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार का एक जॉइंट वेंचर है।

Balotra pachpadra refinery fire cdu unit rajasthan breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 03:00 PM

Topics:  

  • Fire break out
  • Latest News
  • Rajasthan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.