Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरभजन सिंह के घर पर पोती कालिख, दीवारों पर लिखा ‘पंजाब का गद्दार’, भड़के AAP कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल-VIDEO

Harbhajan Singh Join BJP News: राघव चड्ढा के दावे के बाद हरभजन सिंह के घर के बाहर हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने दीवार 'पंजाब का गद्दार' लिख दिया और AAP कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 25, 2026 | 05:15 PM

हरभजन सिंह के घर पर पोती कालिख (सौजन्यःएक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

Punjab Traitor Slogan Harbhajan Home: आम आदमी पार्टी के सात सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इनमें से राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और स्वाती मालीवाल ने पूरी तरह से आप का साथ छोड़ भाजपा का हाथ थाम लिया है। राघव चड्ढा ने दावा किया कि इनके साथ हरभजन सिंह भी पार्टी छोड़कर भाजपा के साथ आने वाले है। इसके बाद से ही सियासी हंगामा खड़ा हो गया।

हरभजन सिंह के घर के बाहर लोगों ने दीवार पर गद्दार, पंजाब का गद्दार लिखकर विरोध जताया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सभी सांसदों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता हरभजन सिंह के आवास पर पहुंचे।

हरभजन सिंह के घर की दीवारों पर लिखा गद्दार

AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के प्रति अपना रोष व्यक्त करते हुए जालंधर स्थित उनके आवास की दीवारों पर “गद्दार” लिख दिया। सुरक्षा में तैनात पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश कि लेकिन लोग अपने मकसद में कामयाब हो गए और ब्लैक स्प्रे पेंट से अंग्रेजी और पंजाबी में दीवार पर गद्दार लिखा।

सम्बंधित ख़बरें

शीश महल 2.0: राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल के आशियाने की खोली पोल, बोले- अब क्या मुंह दिखाएंगे AAP नेता

BJP में शामिल हुई स्वाती मालीवाल, केजरीवाल को बताया देशद्रोही, कहा- पंजाब को ATM की तरह इस्तेमाल कर रही AAP

BJP में जाते ही राघव चड्ढा को लगा झटका! कुछ ही घंटों में घटे 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, जेन-Z ने छोड़ा साथ?

दिल्ली में फिर जागा शीशमहल का जिन्न! BJP ने जारी कीं केजरीवाल के नए आशियाने की तस्वीरें, AAP ने बताया फर्जी

#WATCH | Jalandhar, Punjab: AAP workers express their resentment against Rajya Sabha MP Harbhajan Singh as they wrote “Gaddar” on the walls of his residence in Jalandhar. Raghav Chadha, Harbhajan Singh, along with 2/3rd MPs of AAP, merged with the BJP yesterday. pic.twitter.com/PGiFKwlt0I — ANI (@ANI) April 25, 2026

यह भी पढ़ें – शीश महल 2.0: राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल के आशियाने की खोली पोल, बोले- अब क्या मुंह दिखाएंगे AAP नेता

अशोक मित्तल को भी नहीं छोड़ा

कुछ ऐसा ही हाल अशोक मित्तल का भी हुआ है। अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे। आप कार्यकर्ताओं ने गेट पर ब्लैक स्प्रे पेंट से ‘पंजाब का गद्दार’ लिखा। इन 7 राज्यसभा सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल हैं। गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि इन लोगों ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है और पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है, गद्दारी की है।

Traitor slogans outside harbhajan singh house lpu ashok mittal aap protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 05:13 PM

Topics:  

  • Aam Aadmi Party
  • AAP
  • Harbhajan Singh
  • Punjab News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.